Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरंग टेबल टेनिस क्लब का हुआ भव्य शुभारंभ

    August 29, 2026

    ‘गोठ बात’ कार्यक्रम-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    August 29, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का आरंग में हुआ भव्य स्वागत

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मतदान दीप जला कर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक-जिला कलेक्टर ने छोड़ें आकाशदीप-दिलाई लोकतांत्रिक निर्वाचन की शपथ
    Blog

    मतदान दीप जला कर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक-जिला कलेक्टर ने छोड़ें आकाशदीप-दिलाई लोकतांत्रिक निर्वाचन की शपथ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 25, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदान दीप जला कर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक-जिला कलेक्टर ने छोड़ें आकाशदीप-दिलाई लोकतांत्रिक निर्वाचन की शपथ

    आरंग/बुधवार को जिला कलेक्टर मुख्य निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार सिंह एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन में तथा तहसीलदार आरंग सीता शुक्ला, तहसीलदार मंदिर हसौद राजकुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुमार सिंह लहरे, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी शीतल चंद्रवंशी एवं नायब तहसीलदार सृजल साहू के समन्वय में नगर पंचायत समोदा में ढोल बाजे के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारियों ने हॉट बाजार एवं सभी 12 वार्डों में भ्रमण करते हुए मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क किया एवं हाट बाजार तथा शादी घर वालों से भी शत प्रतिशत मतदान की अपील की।

    इस अवसर पर पहुंचे कलेक्टर जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह का स्वागत लोकतांत्रिक बेच से एसडीएम आरंग शर्मा ने किया तत्पश्चात कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने आम मतदाताओं से बातचीत करते हुए वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता, पहली बार वोट डालने जा रहे नव मतदाता एवं नारी शक्तियों का उपहार देकर सम्मान किया तथा आगामी लोकसभा चुनाव 7 मई मंगलवार को 100% वोट के लिए प्रेरित किया तथा दार्शनिक अंदाज में कहा कि जब मैं इतनी दूर से आप सबको प्रेरित करने आ सकता हूं तो आपको तो केवल मतदान बूथ तक ही जाना है, इस अवसर पर उन्होंने लोकतांत्रिक निष्पक्ष प्रलोभन रहित मतदान की शपथ भी कर्रवाई और आगामी शुक्रवार को तेलीबांधा मरीन ड्राइव में होने वाली कार्यक्रम में तीन-चार पीढ़ी वाले मतदाताओं से मुखातिब होते हुवे उन्हें आमंत्रित भी किया। उन्होंने व्यापारी बंधुओ का भी उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मतदान के दिन जब कोई ग्राहक आपकी दुकान में आए और उंगली में निशान दिखाएं तो आप उनकी खरीदी पर कुछ डिस्काउंट देकर उनका उत्साहवर्धन अवश्य करे।यह मतदाता जागरूक अभियान में आपका बड़ा योगदान होगा।उन्होंने विशाल रंगोली का अवलोकन करते हुए उस पर मतदान दीप भी प्रचलित किया और जागरूकता की दिशा में सन्देश देते हुए आकाशदीप भी छोड़े।

    कार्यक्रम में रैली एवं मंच संचालन स्वीप टीम आरंग से शिक्षक अरविंद कुमार वैष्णव ने किया एवं आभार प्रदर्शन नायब तहसीलदार सृजल साहू ने किया तथा इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकार मातली नंदन वर्मा, संकुल समन्वयक गण जितेंद्र शुक्ला,सुरेंद्र चंद्रसेन आदि, व्या धनेश्वरी कोसले,नगर पालिका आरंग तरला सोनी, पटवारी गण हीरेंद्र कुमार वर्मा, बद्री प्रसाद टंडन, राजकुमार साहू, राजस्व निरीक्षक लोकनाथ वर्मा, काशीनाथ ध्रुव एवं ओमकार देवांगन ,ओमकार मानिकपुरी चुन्नीलाल साहू आदि कोटवार गण, नगर पंचायत कर्मचारी, स्व सहायता समूह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आश्रित गांव कागदेही, कुसमुंद, हरदीडीह आदि के सहित आम मतदाताओं की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरंग टेबल टेनिस क्लब का हुआ भव्य शुभारंभ

    August 29, 2026

    ‘गोठ बात’ कार्यक्रम-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    August 29, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का आरंग में हुआ भव्य स्वागत

    August 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरंग टेबल टेनिस क्लब का हुआ भव्य शुभारंभ

    Vinod GuptaAugust 29, 202658 Views

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरंग टेबल टेनिस क्लब का हुआ भव्य शुभारंभ आरंग। 29 अगस्त…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.