Author: Vinod Gupta
बीजेपी का कार्यकर्त्ता सम्मेलन-कार्यकर्ताओ में जोंश भरते हुए दिया जीत का मंत्र-कार्यकर्ताओ ने लिया विजयश्री का संकल्प आरंग। विधानसभा मुख्यालय आरंग में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज रविवार को माई की बगिया परिसर में हुआ।जिसमें भाजपा के आरंग मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य, मोर्चे के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के सदस्य और बुथ तक के कार्यकर्ताओं सहित आरंग नगर पालिका के बीजेपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ संदीप जैन सहीत पुरे 17 वार्डो के बीजेपी के पार्षद पद के प्रत्याशी शामिल हुए। सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने व जीतने…
पूर्व मंत्री ने किया कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन-कार्यकर्ताओ की ली बैठक आरंग। नगर पालिका आरंग में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी एवं 17 पार्षद प्रत्याशियों के साथ आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया शामिल हुए एवं चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी मंगलमूर्ति अग्रवाल एवं 17 पार्षद प्रत्याशी एवं पार्टी के नेतृत्वकर्ताओं एवं कार्यकर्ता साथीयो ने पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी रण में कूदने और प्रचंड जीत हासिल करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर चंद्रशेखर चंद्राकर पूर्व नगर…
नगरीय निकाय चुनाव-कल 02 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन-ये होंगे शामिल…. आरंग। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आरंग के रावण भाठा मैदान में स्थित माई के बगिया में 02 फरवरी को 12 बजे से शुरू होगा। आरंग बीजेपी मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्त्ता सम्मेलन में चंदूलाल साहू चुनाव प्रभारी एवं पूर्व सांसद, संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री,भाजपा, गुरु खुशवंत साहेब, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) विधायक आरंग विधानसभा, श्याम नारंग, जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण, नवीन मार्कण्डेय,पूर्व विधायक,संजय ढीढी पूर्व विधायक उपस्थित…
खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण-इतने स्कूल के रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता तय कर उसे दुरुस्त बनाने तथा साफ सफाई के बारे दी गई जानकारी आरंग। आज शनिवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार 42 स्कूल के रसोइयों ने फास्टेक अर्थात खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शैक्षिक हाल में प्राप्त किया। इस अवसर पर नोडल प्राचार्य सरोजिनी केरकट्टा ने रसोइयों से बात करते हुवे उन्हें स्वच्छता एवं मध्यान भोजन के मीनू के पालन करने पर जोर दिया और कहा कि यह बच्चों के शैक्षिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना हैl वहीं रसोइयों को खाद्य सुरक्षा…
बड़ी खबर-बीईओ ने इन शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण-दिए ये निर्देश…. आरंग। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने आज शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बाना मालीडीह आदि शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा सभी को आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए प्रेरित किया एवं समस्त संकुल समन्वयकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह विद्यालय में पढ़ाने के साथ-साथ निरीक्षण का कार्य करेंगे, उन्होंने बताया कि शालाओं में आवश्यकता के अनुसार वार्षिक कार्य योजना मंगाई गई है जिससे सभी शालाओं की वस्तु स्थिति स्पष्ट हो पाएगी साथ ही शिक्षकों को इस बात के लिए भी प्रेरित किया की…
सशिमं हाई स्कूल आरंग के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए रूप नारायण सिन्हा ने कहा शिशु मंदिरों मे हो रहा है भैया बहनो का भविष्य निर्माण… आरंग l सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साह से साथ संपन्न हुआ l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुपनारायण सिन्हा अध्यक्ष-योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री दर्जा रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम शर्मा कुटुम्ब प्रबोधन प्रान्त संयोजक छत्तीसगढ़ ने किया।नीरज सिन्हा, आशीष टांडी,राकेश साहू संदीप देवांगन, मुकुंद पवार, रमेश साहू,विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। माँ सरस्वती ॐ और भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया…
बड़ी खबर-आरंग की कांग्रेस नेत्री ने किया भाजपा प्रवेश-भाजपा को जिताने का लिया संकल्प… आरंग। आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर नगर पालिका परिषद आरंग का चुनावी बिसात बिछ चुका है। नाम वापसी के अंतिम दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी के रीति – नीति व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के विकास कार्यो एवं क्षेत्रीय विधायक व उपाध्यक्ष अनु.जाति विकास प्राधिकरण छ. ग. शासन गुरु खुशवंत साहेब से प्रभावित होकर भाजपा में आने का मन बनाया और भाजपा आरंग मण्डल के अध्यक्ष देवनाथ साहू के समक्ष, लल्ला साहनी भाजपा आरंग नगर…
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-शनिवार 01 फरवरी को भी जारी रहेगा नामनिर्देशन पत्र लेने की कार्यवाही आरंग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामंकन को लेकर नया दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसके चलते 01 फरवरी को भी नामनिर्देशन पत्र लेने की कार्यवाही जारी रहेगी। रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुये बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 कराये जाने हेतु समय-अनुसूची (कार्यकम) दिनांक 20.01.2025 को जारी किया गया है।जिसमें 01 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।अतएव दिनांक 01.02.2025 को नामनिर्देशन पत्र लेने की कार्यवाही जारी रहेगी।विनोद गुप्ता-आरंग
ब्रेकिंग-नगरीय निकाय चुनाव-नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के 02 अभ्यर्थीओ ने लिया नाम वापस-देखिये नाम वापसी के बाद अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियो के नाम…. आरंग। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत नगर पालिका आरंग में आज 31 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनावी परिदृश्य स्पस्ट हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 02 अभ्यर्थीओ के नाम वापसी के बाद अब 06 प्रत्यशियो के बीच मुकाबला होगा।आज 02 अभ्यर्थी करुणा रमेश तिवारी तथा शिव कुमार मारकंडे ने नाम वापस ले लिया है।अध्यक्ष पद प्रत्याशी एवं पार्षद पद के उमीदवारों की फाइनल लिस्ट जिनके बीच सीधा टक्कर…
नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25-आज होगा प्रतीक चिन्ह का आवंटन आरंग। नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 अन्तर्गत नगर पालिका परिषद् आरंग के अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु प्रतीक चिन्ह आबंटन की कार्यवाही आज दिनांक 31 जनवरी को नाम वापसी हेतु निर्धारित समय अपरान्ह 3:00 बजे के तुरन्त पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय आरंग में की जावेगी। रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त निर्धारित तिथि एवं समय में प्रतीक चिन्ह आवंटन कार्यवाही के दौरान समस्त अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रह कर इस कार्यवाही में शामिल होंगे।विनोद गुप्ता-आरंग
