Author: Vinod Gupta
नगर पालिका आरंग में 12 बजे तक के मतदान की आई रिपोर्ट-देखिये अब तक कितना प्रतिशत हुआ है मतदान…. आरंग।नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका आरंग में आज सुबह 08 बजे से मतदान शुरू हो गया है। रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 बजे तक 27.6 प्रतिशत मतदान पूरा हो चूका है।आदर्श मतदान केंद्रों में जहाँ मतदाता उत्साह से वोट दे कर सेल्फी ले रहे है वही बुजुर्ग मतदाता भी व्हील चेयर में मतदान केंद्र पहुच कर मतदान कर रहे है।विनोद गुप्ता-आरंग
नगर पालिका आरंग में मतदान जारी-अब तक इतने प्रतिशत मतदान की खबर… आरंग।नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका आरंग मर आज सुबह 08 बजे से मतदान शुरू हो गया है। रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा खबर छत्तीसगढ़ को बताया सभी बुथो में मतदान शांति पूर्वक हो रहा है।धीमे मतदान के चलते सुबह 08 बजे से 10 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान की खबर है। सभी बूथों में मतदान लगातार जारी है।प्रशासन की तरफ से भी मतदान को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।विनोद गुप्ता-आरंग
चुनावी खबर-बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र में आरंग के विकास के लिए रोड मैप किया जारी… आरंग। नगर पालिका आरंग के चुनाव के लिये बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर आरंग के विकास के लिए अपना रोड मैप की घोषणा की है। बीजेपी आरंग मंडल ने नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ संदीप जैन तथा सभी 17 वार्डो के बीजेपी के पार्षद पद के प्रत्याशियो को विजयी बनाने की अपील जारी करते हुए जो घोषणा पत्र जारी किया है वह इस प्रकार है………………
नगरीय निकाय चुनाव-आज प्रचार का अंतिम दिन-प्रशासन मतदान की तैयारी में जुटा… आरंग।छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार आज शाम 05 बजे पूरी तरह से थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। नगर पालिका आरंग चुनावी सरगर्मी के बीच सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा ने खबर छत्तीसगढ़ से चर्चा करते हुए बताया आचार संहिता के तहत आज शाम 05 बजे के बाद किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर, डीजे, माइक आदि) का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद चुनाव प्रचार का कोई सार्वजनिक आयोजन…
कांग्रेस प्रत्यशियो के पक्ष में आमसभा का आयोजन-पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को गिनाते हुए किया कांग्रेस को वोट देने की अपील आरंग। आज शनिवार को आरंग में कांग्रेस ने एक बड़ी सभा आयोजित की जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ और पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा ने सभा को संबोधित कर आरंग नगर पालिका से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी मंगलमूर्ति अग्रवाल और सभी 17 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।आमजन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश…
आज आरंग में होगा कांग्रेस का विशाल जनसभा-पूर्व मंत्री डॉ डहरिया सहित ये होंगे शामिल… आरंग।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के द्वारा आज शनिवार को स्थानीय महामाया पारा में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और सह प्रभारी विजय जांगिड़ और और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया उपस्थित रहेंगे। इस जनसभा के माध्यम से कांग्रेस के नेता राज्य भाजपा सरकार के कुशासन और गलत नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे। इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव में उतरे अपने अधिकृत अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट…
सांसद बृजमोहन ने आरंग में किया रोड शो-हमेशा दुःख सुख में साथ खड़ा होने का विश्वास दिलाते हुए बीजेपी के लिए मांगा जनसमर्थन…. आरंग । नगर पालिका परिषद आरंग के भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप जैन एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशीयो के समर्थन में रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा आरंग शहर मे शाम 6 बजे रोड शो किया गया।नगर पालिका आरंग के वार्ड क्र 13 ओडका से रोड शो प्रारंभ हुआ जहाँ भाजपा पार्षद प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान की अपील करते हुए आगे बढ़े वही इंदिरा चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कर्मा…
चुनावी खबर-सांसद बृजमोहन आज आरंग के इन मार्गो में करेंगे रोड शो-बीजेपी प्रत्याशीयो के लिए मांगेंगे जनसमर्थन आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप जैन एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशीयो के समर्थन में रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज शहर मे शाम 05 बजे से रोड शो करेंगे। आरंग मण्डल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की उनका रोड-शो ओडका से इंदिरा चौक, कर्मा माता कॉलेज चौक, हरदेव लाल बाबा चौक, बस स्टैंड, नेता जी चौक, गुढ़यारी पारा, नेताजी चौक से श्याम बाजार, आजाद चौक, बरगुड़ी चौक , पटेल चौक, मछली चौक ,…
बड़ी खबर-बागीयो को बीजेपी ने दिखाया बाहर का रास्ता-आरंग से इन छः को किया गया पार्टी से निष्कासित… आरंग। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आरंग नगर पालिका क्षेत्र के 04 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कदम उन नेताओं के खिलाफ उठाया गया है जिन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत करते हुए चुनाव लड़ रहे है या पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए है।बीजेपी नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुशासनहीन नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई…
भाजपा प्रत्याशी डॉ संदीप जैन ने झोंकी ताकत-घर घर सघन जनसंपर्क कर मांग रहे है समर्थन… आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग से भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप जैन ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ घुमराभाटा वार्ड क्रमांक 17 से डोर टू डोर वोट मांगते हुए वार्ड क्रमांक 13 ओडका तक सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। साथ ही वार्ड क्रमांक 2/ 3/4/5/ 10/14 मे विभिन्न समाज प्रमुख एवं महिला समूह से भी मुलाकात कर समर्थन मांगा। बीजेपी प्रत्यशी डॉ संदीप जैन ने खबर छत्तीसगढ़ से चर्चा करते कहा कि प्रचार…
