Author: Vinod Gupta
आरंग में 19 फरवरी को हरे माधव सत्संग का आयोजन-आप भी होइये शामिल आरंग। रायपुर तथा पूज्य सिंधी पंचायत आरंग के तत्वाधान में 19 फरवरी बुधवार को हरे माधव सत्संग का आयोजन मंगल भवन श्याम बाजार आरंग में किया गया है। हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी शाखा के सेवा में आयोजित यह सत्संग शाम 06 बजे से 7.30 बजे तक होगा। आयोजक समिति द्वारा सत्संग के बाद भंडारा प्रसादी का वितरण किया जायेगा।विनोद गुप्ता-आरंग
नगर पालिका चुनाव आरंग-ये बनी सर्वाधिक वोट से जीतने वाली पार्षद-देखिये सबसे कम वोट से कौन जीता…. आरंग। नगर पालिका आरंग के चुनाव में जहाँ बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया इतिहास रचा है। वही वार्ड क्र 16 के बीजेपी के पार्षद श्रीमती सेवती साहू ने सर्वाधिक 388 मतों से जीत का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने 655 वोट प्राप्त कर नगर पालिका आरंग में सर्वाधिक मतो से जीतने वाली पार्षद बन गई है। वही वार्ड क्र 02 में शिवसेना के पार्षद उमाकान्त यादव सबसे कम मात्र 06 वोट से जीत दर्ज किया है। आपको बता दे कुल 17 वार्डो…
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव-कल 17 फरवरी को मतदान-आवश्यक सामग्री सहित मतदान दलों को किया जा रहा है रवाना…. आरंग। नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न होने के साथ हीत्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को ले कर गहमागहमी अंतिम चरण में है। आरंग ब्लॉक में पहले चरण में कल 17 फरवरी को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने प्रशासन की कवायद भी शुरू हो गई है। आज बद्री प्रसाद लोधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान स्थल रवानगी का काम शुरू हो गया है। रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि आरंग ब्लॉक में लगभग 406 बूथ…
बड़ी खबर-ग्राम पारागांव के पास 02 ट्रकों में जबरदस्त टक्कर से लगी भीषण आग-ड्राइवर की जल कर मौत आरंग। आरंग महासमुन्द मार्ग में निसदा मोड़ के पहले 02 ट्रकों में टक्कर हो जाने से भीषण आग लग गई जिसमें एक ड्राइवर की जल कर मौत हो गई है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि घटना आज सुबह लगभग 4.30 से 05 बजे की है। रायपुर की और जा रही जिप्सम भरी हुई ट्रक क्र, CG 08 AS 5190 खड़ी हुई थी।तभी महासमुन्द की और से ही तेज रप्तार से आ रही कोयले…
बड़ी खबर-नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने किया शानदार प्रदर्शन-अध्यक्ष सहित 10 पार्षद हुए विजयी-देखिये विजयी पार्षदों को कितने मत मिले… आरंग। नगर पालिका आरंग के चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ नगर पालिका में कब्जा किया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी डॉ संदीप जैन ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मंगल मूर्ति अग्रवाल को 3516 मतों से पराजित किया। कुल 17 वार्डो में 10 वार्डो में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी विजयश्री हुए। साथ ही कांग्रेस को 05 वार्डो में तथा शिवसेना…
ब्रेकिंग-आरंग नगर पालिका में बीजेपी का कब्जा-बीजेपी प्रत्याशी डॉ संदीप जैन इतने मतो से हुए विजयी-देखिये किसे कितना वोट मिला….. आरंग। आरंग नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ संदीप जैन ने विजय श्री हासिल करते हुये एक नया इतिहास रचा है।उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मंगल मूर्ति अग्रवाल को 3513 मतो से पराजित कर नगर पालिका आरंग में बीजेपी का वनवास को समाप्त करने में सफलता हासिल की है। कांग्रेस के मंगल मूर्ति अग्रवाल को 3665 मत मिले है। निर्दलीय निर्दलीय प्रत्याशी रमेश तिवारी को 3339 वोट, जनक राजू साहू को 561 वोट, श्रीकांत…
मतगणना ब्रेकिंग-डाक मतों की गिनती हुई पूरी- देखिये किसे कितना वोट मिला… आरंग। नगर पालिका आरंग के चुनाव में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। सर्वप्रथम डाक मतों की गिनती शुरू की गई है। डाक मत में किन्हें कितना वोट मिला देखिये अपडेट…01.मंगल मूर्ति अग्रवाल-कांग्रेस-1502.डॉ संदीप जैन-भाजपा-2703.जनक राजू साहू (सिटी छाप) निर्दलीय-0304.कैलास घृतलहरे निर्दलीय-0105.रमेश तिवारी ( ट्रक छाप) निर्दलीय-2806.श्रीकांत बंजारे (कांच का गिलास) निर्दलीय-02विनोद गुप्ता-आरंग
ब्रेकिंग-कांग्रेस ने बागीयो को दिखाया बाहर का रास्ता-आरंग न पा के अध्यक्ष पद के बागी प्रत्याशी सहित 09 लोगो के खिलाफ की निष्कासन की कार्यवाही-देखिये नामो की सूची आरंग।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण) द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी-आरंग (विधानसभा आरंग) के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद-आरंग एवं मंदिरहसौद तथा नगर पंचायत-चंदखुरी के नगरीय निकाय चुनाव 2025 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आज दिनांक 13-02-2025 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) के प्राथमिक सदस्यता से 6 (छैः)…
मतगणना की तैयारी पूरी-कल 15 फ़रवरी को होगा अध्यक्ष और पार्षद प्रत्यशियो के भाग्य का फैसला….. आरंग।नगर पालिका आरंग के चुनाव के तहत 11 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब आरंग के नगर पालिका के भाग्य का फैसला कल 15 फरवरी को होगा। मतगणना सुबह 09 बजे से अम्बेडकर भवन में शुरू होगी, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मतगणना के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।जहां हर टेबल पर कर्मी मतगणना और टेबुलेशन का कार्य करेंगे। प्रक्रिया की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती से होगी, जिसके बाद ईवीएम मशीन खोले जाएंगे। अनुमान है…
आरंग में भी कार चलाने का प्रशिक्षण हुआ शुरू-अब आप भी न्यूनतम शुल्क में सीख सकते कार चलाना… आरंग। इन दिनों आरंग में भी न्यू राजधानी ड्राइविंग स्कुल द्वारा हल्के मोटर एवं कार के ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही यातायात प्रशिक्षण एवं वाहन के रख रखाव की जानकारी न्यूनतम शुल्क में उपलब्ध कराई जा रही है। यदि आप भी कार चलाना सीखना चाहते है तो इंदिरा चौक में स्कुल के प्रशिक्षक से मिल कर आप भी न्यूनतम शुल्क में आरंग में ही स्कुल की कार से कार चलाना सीख सकते है। विनोद गुप्ता-आरंग
