बड़ी खबर-महानदी में बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन सतर्क-बढ़ते जल स्तर के चलते आज और खोले गए 07 गेट..
आरंग। लगातार बारिश से नदी नाले और बांधो में लगातार बढ़ रहे जल स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आज शाम 5.30 बजे महानदी में बने समोदा बांध के 07 गेट और खोल दिया है। इस प्रकार अब कुल 23 गेट खोले जा चुके है।
समोदा बैराज में गेट क्रमांक- 09,10,11, 12,13,14, 15,16, 17,18,19,20,21,22,23,24,25,26,27,28,29,31,32 खोल दिए गए है।साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। फ़िलहाल जन धन के हानि की खबर नही मिली है।
विनोद गुप्ता-आरंग



