Author: Vinod Gupta
नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षद पहुचे खेल मैदान-संगठन के पदाधिकारियो और खिलाड़ियो से की मुलाकात आरंग।आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित सभी खेल क्लबों के खिलाड़ियों से आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन,पार्षदगण तथा पार्षद प्रतिनिधियों ने मुलाकात किया।आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने जनप्रतिनिधियों को खेल गतिविधियों से अवगत करवाते हुए बताया कि हाल ही में ग्वालियर में अयोजित सब जूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के गगन धुरंधर,पवन साहू,गुंजन वर्मा,एतेश्वरी पाल ने नेतृत्व किया.कवर्धा में अयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में जया ध्रुव,मुस्कान साहू ने…
आरंग में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती-निकाली गई भव्य शोभायात्रा… आरंग।आरंग शहर के वार्ड क्र 15 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 668वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर में कलश शोभायात्रा निकालकर गुरु जी के वाणी को याद दिला कर उनके मार्ग का अनुसरण करने का संदेश दिया गया एवं गुरु रविदास मंदिर के सामने रंगमंच मे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर के समस्त पार्षद जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग हिस्सा लिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज रहे तथा अध्यक्षता नवनिर्वाचित पार्षद नरेंद्र लोधी ने किया।…
बड़ी खबर-आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-इतने किलो गांजा के साथ युवक को किया गिरप्तार… आरंग। आरंग पुलिस ने आज वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को लगभग 04 किलो मादक पदार्थ गाँजा के साथ गिरप्तार किया है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरंगः के पंचमुखी महोदव मंदिर के पास ग्राम गुल्लु की ओर से आने वाले वाहनो की चेंकिंग के दौरान मोटर सायकल क्र सीजी 06 GA 0497 में एक प्लास्टिक थैला रखा हुआ था जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय ध्रुव पिता किस्मत ध्रुव उम्र 28 दसाल…
उपाध्यक्ष चयन-नगर पंचायत समोदा और चंदखुरी के लिए बीजेपी ने इन्हें बनाया गया पर्वेक्षक-देखिये सूची आरंग।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा नगर पंचायत में उपाध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची में नगर पंचायत समोदा के लिए तथा नगर पंचायत चंदखुरी के लिए को पर्वेक्षक बनाया है। देखिये सूची विनोद गुप्ता-आरंग
आरंग नगर पालिका में उपाध्यक्ष के चयन के लिए बीजेपी ने इन्हें बनाया पर्वेक्षक-देखिये सूची आरंग। बीजेपी ने नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष के चयन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।आरंग नगर पालिका के लिए पूर्व सांसद चंदू लाल साहू को पर्वेक्षक बनाया गया है। आपको बता दे की नगर पालिका परिषद् आरंग में अध्यक्ष सहित बीजेपी के 10 पार्षद विजयी हुए है। कांग्रेस के 05 तथा शिवसेना के 02 पार्षद है। अब देखना है कि बीजेपी उपाध्यक्ष के चयन में अनुभव को महत्व देती है या जातिगत रणनीति अपनाती है।देखिये सूची विनोद गुप्ता-आरंग
बड़ी खबर-साय मंत्री मंडल का बैठक सम्पन्न-लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय-पढ़िए अपडेट रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए मंत्रिपरिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2025-2026 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के किसानों को नवीन उन्नत किस्मों और गुणवत्ता युक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित…
धर्म-महाशिवरात्रि पर्व पर यहां होगा शिव पार्वती का विवाह-भव्य बारात एवं शोभायात्रा के साथ 24 फ़रवरी से शुरू होगा 03 दिवसीय आयोजन….. आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आरंग में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकाल ग्रुप द्वारा शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत श्री कुमारेश्वर महादेव जी का भव्य बारात शोभा यात्रा सहित तीन दिवसीय भव्य आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ 24 फरवरी से होगा।पहले दिन 24 फ़रवरी को संध्या 05 बजे से तेल, हल्दी, चुलमाटी का कार्यक्रम होगा। 25 फ़रवरी को दोपहर 01 बजे से मायन एवं महाप्रसादी भंडारा का…
नया दुकान एवं स्थापना अधिनियम:-आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा-ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, राज्य के राजस्व में होगी वृद्धि रायपुर। 20 फरवरी 2025/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए गए नये दुकान एवं स्थापना अधिनियम को व्यापारिक जगत और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले से रोजगार के अवसरों में वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों के सुगमतापूर्वक संचालन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। खासतौर पर, दुकानों को बिना समय सीमा के संचालित करने की अनुमति मिलने से कारोबारियों के लिए व्यापार सुविधाजनक होगा और उपभोक्ताओं को भी…
संकुल प्राचार्य एवं सीएसी की बैठक सम्पन्न-इन विषयो पर हुई चर्चा आरंग। आज गुरुवार को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भोथली में संकुल प्राचार्य रवि शर्मा की अध्यक्षता में परीक्षा संबंधी आवश्यक बैठक आहूत की गई इस अवसर पर ब्लू प्रिंट , प्रयोजना एवम उन्होंने समस्त संस्था प्रमुखों को आगामी परीक्षा पांचवीं एवं आठवीं में उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों को स्पष्ट करते हुए कहा कि आपस में समन्वय सहयोग होने पर प्रसन्नता एवं उत्साह से कार्य संपन्न होता है , उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर होने वाली परीक्षाओं के संबंध में कहा की केंद्र अध्यक्ष बदले जाएंगे…
आरंग में धूमधाम से मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती आरंग। आज छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जयंती के शुभ अवसर पर शिवसेना युवासेना आरंग द्वारा शिवाजी चौक आरंग मे शिवाजी महाराज जी का पुजन कर जयघोष के नारे लगाते हुए आमजन को प्रसाद वितरण किया गया। शासकीय वीरांगना अवंति बाई लोधी स्कूल जाकर वहां के बच्चों को शिवाजी महाराज जी के जीवन गाथा के बारे मे बताया गया एवं सभी बच्चों को कॉपी पहाड़ा पेन वितरण किया गया।इस अवसर पर शिवसेना रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष केशव वैष्णव आरंग नगर अध्यक्ष राज दुबे नगर…
