Author: Vinod Gupta
ब्रेकिंग-आरंग जनपद में बीजेपी का कब्ज़ा-ये बनी निर्विरोध जनपद अध्यक्ष…. आरंग।शहर सरकार में कब्ज़ा के बाद बीजेपी ने जनपद पंचायत आरंग में कब्जा कर लिया है। बीजेपी समर्थित प्रत्याशी टाकेश्वरी मुरली साहू पिरदा निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हो गई है। जिसकी विधिवत घोषणा होना बाकी है। सुबह 11.30 से 12.30 तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा जाना था जिसमे बीजेपी समर्थित सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामंकन दाखिल किया। निर्धारित समय में और कोई नामंकन नही आने से वे निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हो गई है।विनोद गुप्ता-आरंग
बड़ी खबर-आज आरंग में जनपद अध्यक्ष का चुनाव-गहमा गहमी शुरू-देखिये नामंकन की समय सारिणी…. आरंग। जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज 04 मार्च को जनपद पंचायत आरंग में होगा। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है।चुनाव हेतु पीठासीन अधिकारी SDM पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा जारी समय सारिणी इस प्रकार है…………..
हस्तलिखित ऐतिहासिक बजट राज्य के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करने के साथ जन आकांक्षाओं तथा आशाओं को करेगा साकार-डॉ संदीप जैन आरंग।छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत हस्तलिखित ऐतिहासिक बजट को राज्य के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करने के साथ जन आकांक्षाओं तथा आशाओं को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट बताते आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने कहा कि 2024-25 में छत्तीसगढ़ का बजट GYAN (गरीब युवा अन्नदाता नारी) पर केंद्रित था, लेकिन यह बजट GYAN के विकास की गति बढ़ाने हेतु GATI थीम (गुड गवर्नेस, एक्सिलेटिंग इन्फ्रस्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी एवं इन्ड्रस्ट्रियल…
दसवीं बोर्ड परीक्षा-बीईओ ने उड़नदस्ता टीम के साथ इन स्कूलों का किया औचक निरीक्षण-दिए कई निर्देश… आरंग। आज सोमवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने उड़नदस्ता टीम के साथ बोर्ड परीक्षा दसवीं के परीक्षा केदो गोढ़ी, फरफौद, भानसोज, टेकारी का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था का जायजा लिया एवं अपराह्न भोथली, गुखेरा,खमतराई के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों से ऑनलाइन अवकाश प्रक्रिया के पालनार्थ कड़ाई से निर्देशित किया तथा मध्यान भोजन स्व सहायता समूह से बात करते हुए मीनू के अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन देने के निर्देश दिए साथ ही…
आम नागरिक भी कर सकते है सड़क पर हो रहे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट-आइये जानें क्या है एम परिवहन (mParivahan) ऐप में सिटीजन सेंटिनल (Citizen Sentinel) फीचर ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग, बिना हेलमेट गाड़ी चलाना, ट्रिपल राइडिंग वाहन चलाते वक्त मोबाइल से बात करना ,नो पार्किंग में वाहन पार्क करना आदि की कर सकते है ऑन लाइन रिपोर्ट कर सकते है फोटो या वीडियो अपलोड रिपोर्टकर्ता नागरिक की पहचान रखी जाती है गोपनीय फीचर्स को जानें 👉आम नागरिक सड़क पर हो रही गड़बड़ियों की जानकारी दे सकते है।👉ट्रैफिक उल्लंघन से संबंधित सबूत (फोटो या वीडियो) सीधे ऐप पर…
ब्रेकिंग-साय मंत्री मंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति के अनुमोदन से साथ लिए गए कई बड़े फैसले-पढ़िए पूरा अपडेट…. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए……… मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा गया है। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी…
बड़ी खबर-मोटर सायकल चोरी के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरंग। मोटर सायकल चोरी के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी हेमंत गुप्ता ने दिनांक 27 फरवरी को थाना आंरग में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 26 फरवरी को अपनी मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 04 डीडब्ल्यू 5270 को रात्रि 09.20 बजे अपने घर के बाहर रखकर बागेश्वरपारा स्थित चंडी मंदिर शिवजी का अभिषेक करने के लिये चला गया था, रात्रि करीब 11.00 बजे वापस जाकर देखा तो उक्त…
उप-मुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री से न पा अध्यक्ष ने किया सौजन्य भेंट-नगर विकास के विभिन्न कार्ययोजना हेतु लिया मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद…. आरंग। आरंग नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन चुनाव में विजयश्री के पश्चात छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट की तथा आरंग नगर के विकास के लिए आगे के विभिन्न कार्ययोजना हेतु उनसे मार्गदर्शन लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महासमुंद जिला के बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (गोल्डी) भी उपस्थित थे। आपको बता दे की आरंग नगर पालिका में बीजेपी स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए नगर…
बड़ी खबर-उड़न दस्ता टीम ने इन बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण-दिए आवश्यक दिशा निर्देश… आरंग। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी 12वीं की परीक्षा में परीक्षार्थियो ने आज शनिवार को प्रथम पेपर हिंदी विषय का दिया। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ हुई इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में गठित उड़न दस्ता की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया (नरदहा), गेंदराम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरदहा , स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी चंदखुरी विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली में बैठक व्यवस्था, पर्यवेक्षक उपस्थिति एवं सुविधाओं निरीक्षण…
BEO का सराहनीय पहल-समय से पहले ही कर्मचारीयो को जारी हुआ वेतन…. आरंग। शुक्रवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं स्टाफ के सहयोग से समय से पहले अर्थात 28 फरवरी को ही सभी कर्मचारियों के खातों में वेतन जमा हो चुका है। आमतौर पर मार्च के वित्तीय माह होने एवं इसी महीने आयकर कटौती के कारण वेतन जमा होने में 8 से 10 दिन लग जाते हैं, किंतु मार्च के प्रारंभ होने से पहले कर्मचारियों के खाते में वेतन जमा हो चुका है।बीईओ शर्मा ने कहा कि कर्मचारी वैतनिक होता है और यह उनकी प्राथमिकता में…
