Author: Vinod Gupta
वार्षिक कैलेंडर का बीएमओ ने किया विमोचन-कैलेंडर में लोगो को दी गई है स्वास्थ्य गत जानकारीयाँ आरंग। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन आज आरंग में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय लक्ष्मी अनंत मैडम के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विकासखंड आरंग के समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला पुरुष शामिल हुए |कैलेंडर के विमोचन पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने खुशी जाहिर करते हुए संघ के प्रयासों को सराहा है |कैलेंडर के विमोचन में उपस्थित संघ के प्रदेश आई टी सेल प्रभारी संतलाल साहू ने कैलेंडर की खासियत के बारे मे चर्चा करते हुए बताया कि कैलेंडर में…
स्टाप डेमो से निस्तारी पानी की चोरी का मामला-पतासाजी करवा कर कार्यवाही हेतु इन्होंने सौपा ज्ञापन…. आरंग । स्टापडेम पानी की चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अधीन क्रमशः ग्राम नारा , खम्हरिया , टेकारी व संकरी में निस्तारी व भूगर्भीय जल संवर्धन हेतु कोल्हान नाला पर बनाये गये 04 स्टाप डेमो में लबालब पानी भरा गया था जो बीते दिनों चोरी हो गया है। किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए इस संबंध में संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ साथ पतासाजी करवा कड़ी विभागीय कार्यवाही करने…
शपथ पूर्व शहर को जगमगाने की तैयारी-अध्यक्ष की अनुशंसा से गौरव पथ सहित विभिन्न मार्गों में स्ट्रीट लाइट बदलने का काम शुरू… आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में शपथ ग्रहण के पूर्व ही नगर को रोशन करने का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका अधिकारी श्रीमति शीतल चंद्रवंशी ने बताया नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन की अनुशंसा पर गौरव पथ तथा नगर के विभिन्न मार्गो में ख़राब हो गए स्ट्रीट लाइट को बदला जा रहा है। लगभग 450 नया लाइट विभिन्न विद्युत खम्भो में पालिका प्रशासन द्वारा लगाया जा रहा है। अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण के…
जन औषधि दिवस-विधायक ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ…. आरंग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंदिर हसौद में विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गुरु खुशवंत साहेब द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जन औषधि दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ओपीडी एवं आईपीडी के मरीजों के बीच जा कर फल वितरण किया। तथा उपस्थित मरीजों एवं आम जनता को प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि इस योजना के तहत जन औषधि केंद्रों पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं 50% से 80% तक कम…
बड़ी खबर-आ गई शपथ ग्रहण की तारीख-नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप सहित 17 पार्षद इस दिन लेंगे शपथ…. आरंग। नगर पालिका आरंग के नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण 09 मार्च को होना तय हो गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती शीतल चंद्रवंशी ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 09 मार्च को दोपहर 12 बजे बस स्टैंड में नगर पालिका आरंग के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन तथा विभिन्न 17 पार्षद गण पद एवं गोपनीयता की शपथ ले कर कार्यभार सम्हालेंगे। प्रशिक्षु IAS अनुपमा आनंद द्वारा इन्हें शपथ दिलाई जाएगी।शपथ ग्रहण…
शपथ ग्रहण शीघ्र कराने की मांग-कांग्रेस पार्षदों ने इन्हें सौपा ज्ञापन…. आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो के शपथ ग्रहण कार्यकम को लेकर हो रहे अनावश्यक विलंब को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने SDM को ज्ञापन सौंप कर शपथ ग्रहण शीघ्र कराने की मांग की है।कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षद शरद गुप्ता, खिलावन निषाद, दीक्षा सूरज सोनकर, समीर गोरी तथा ईश्वर पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुये बताया कि शपथ ग्रहण नही होने से नगरवासियो को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होकर दैनिक आवश्यक्ताओं की पूर्ति हेतु व्यवहारिक दिक्कतो का सामना करना पड़…
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान-03 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में इतने शिक्षक हुए शामिल… आरंग । स्कूल शिक्षा विभाग राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत 3 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आई आई टी ) भिलाई में 03 से 05 मार्च को आयोजित किया गया । इस प्रशिक्षण में राज्य के सभी जिलों से 50 शिक्षकों ने भाग लिया । रायपुर जिला से होरीलाल पटेल, शिक्षक शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय – बोरिद, संकुल समन्वयक-मोखला, विकासखंड,आरंग एवं सुश्री वीणा श्रीवास शिक्षक शास. पूर्व माध्य. विद्यालय पुरानी बस्ती-तिल्दा, विकासखंड – तिल्दा…
आयुष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन-कई रोगों का किया गया विशेष जांच… आरंग। संचालनालय, आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) छत्तीसगढ़ एवं जिला आयुष अधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड के ग्राम आयुष गुल्लु में दिनांक 5 मार्च को सघन स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत आयुष ग्राम गुल्लु में गैर संचारी रोग कार्यक्रम के माध्यम से ब्लड प्रेशर, शुगर एवं राक्तालपता जाँच हेतु विशेष शिविर का आयोजन कर जनजागरूकता किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. सतीश चौरासीया, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, ग्राम – गुल्लु, ने बताया की दिनांक 6 मार्च से 12 मार्च तक…
उपसरपंच चुनाव-पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण देकर चुनाव सामग्री किया गया वितरित आरंग। 08 मार्च को होने वाले उपसरपंच के चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी के चलते जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं कार्य विहित प्राधिकारी एवं तहसीलदार सीता शुक्ला तथा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरे के मार्गदर्शन मे पीठासीन अधिकारी (प्रधान पाठक प्राथमिक) का प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के शैक्षिक हाल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे ने चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया एवं कहा कि कर्मचारियों की चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है वहीं…
नया रायपुर के इस पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच तथा पंचों ने शपथ लेकर किया कार्यभार ग्रहण…. आरंग। ग्राम पंचायत पलौद में नवनिर्वाचित सरपंच हेम कुमार मार्कण्डेय ने सरपंच पद की शपथ ली।आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत पलौद में नवनिर्वाचित सरपंच हेम कुमार मार्कण्डेय ने सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद अपना पद ग्रहण किया। इस दौरान गुलाल तिलक लगाकर गुलदस्ता हार माला पहनकर सरपंच का स्वागत किया गया।इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को इस बात का विश्वास दिलाया कि वे अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने…
