Author: Vinod Gupta

ब्लॉक स्तरीय विश्व ग्लाकोमा सप्ताह एवं जनजागरूकता अभियान-ग्लाकोमा मुक्त विश्व का दिया जा रहा है सन्देश…. आरंग । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी के निर्देशन व बीएमओ डॉ विजय लक्ष्मी अनंत के मार्गदर्शन मे ब्लॉक स्तरीय विश्व ग्लाकोमा (कांचबिंद ) सप्ताह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग मे जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।नेत्र सहायक अधिकारी सालिक नौरंगे ने बताया की यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ मे 9मार्च से 15 मार्च तक जनजागरूकता अभियान के रूप मे मनाया जा रहा है।इस साल का थीम “ग्लाकोमा मुक्त विश्व के लिए एकजुट होना…

Read More

होली पर्व की तैयारीयाँ शुरू-नगाड़े के थाप मे फाग गाते बजाते हुए कर रहे है होली का स्वागत…. आरंग। आगामी होली पर्व की तैयारीयाँ शुरू हो गई जिससे होली का माहौल बनने लगा है। आरंग के अटल विहार कॉलोनी में होली की करीब आने के साथ मां गौरी भजन मंडली व नव दुर्गा उत्सव के समिति के पदाधिकारी व सदस्यों व कॉलोनीववसियो द्वारा नगाड़े के थाप मे फाग गाते बजाते हुए होली की शुरुआत की गई है। तिरंगा झंडा चौक गार्डन परिसर में बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिदिन रात्रि में 9:00 बजे से क्लोनिवासी मिलकर नगाड़ा की धुन में…

Read More

विदाई समारोह के साथ मनाया गया महिला दिवस-हुए कई आयोजन…. आरंग। सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई साथ ही महिला दिवस मनाते हुए आए हुए महिलाओं को एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर तेजराम जलक्षत्री समाजसेवी मुरारी लोधी नगर कार्यवाह एवं कलाकार विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार साहू सेवानिवृत प्रधान पाठक यमन लोधी बांसुरी वादक, संतोष शंख शिक्षक सरस्वती शिशु मंदिर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं भारत माता तथा सरसंचालक गुरु गोलवेकर के छाया चित्र की पूजा अर्चना से हुआ। सरस्वती वंदना एवं…

Read More

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ ही होली मिलन का भी हुआ आयोजन… आरंग। अटल विहार कालोनी के महिलाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं साथ ही होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर महिला दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष तृप्ति शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्व से महिलाओं को अवगत कराया। नारी शक्ति के अध्यक्ष त्रिवेणी चन्द्राकर ने नारी शक्ति का अभिवादन एवं समस्त महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए नारी शक्ति के सम्मान का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। आगामी होली पर्व के महत्व पर…

Read More

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने पालिका के मुख्य द्वार पर मत्था टेक कर किया कार्यलय प्रवेश….. आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद ही आरंग नगर पालिका कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में प्रवेश कर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब , जिलाध्यक्ष भाजपा श्याम नारंग व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष सभी भाजपा के निर्वाचित पार्षदो के साथ अपना पदभार ग्रहण किया। डॉ जैन ने प्रवेश पूर्व नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार को दंडवत प्रणाम कर मत्था टेक कर कार्यलय में अपना कदम रखा। मुख्य नगर…

Read More

ग्राम पंचायत अकोली कला लिंगाडीह से ये चुने गए निर्विरोध उप सरपंच…. आरंग।जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत अकोली कला लिंगाडीह में मनोज कौशिक निर्विरोध उप सरपंच चुने गए है।24 वर्षीय युवा मनोज कौशिक का राजनीति में यह पहला कदम है, अपने पहले ही प्रयास में पंच बने फिर निर्विरोध उप सरपंच बने।उन्होंने विशेष रूप से आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति तारिणी दीपक चंद्राकर जनपद उप उपाध्यक्ष रविन्द्र रिंकू चंद्राकर सहित अपने गांव के सरपंच श्रीमति खुशबू ललित ढीढी, समस्त पंच गणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गाँव के विकास…

Read More

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस-स्वच्छता दीदीयो का इन्होंने किया सम्मान…. आरंग। महिला दिवस पर सुमन कालोनी परिवार द्वारा कालोनी को स्वच्छ बनाने वाली सफाई दीदीओ का सम्मान किया गया। कालोनी के नरेंद्र चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका आरंग के स्वच्छता सफाई दीदी कुमारी बाई, पुष्पा बाई,हिरौंदी बाई तथा राजू को स्कार्फ एवं श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र चंद्रकार, छबि राम साहू, दिलीप राहंगडाले, योगेंद्र अग्रवाल, एम् आर शास्त्री, राकेश नेताम, कविता चंद्राकर, सुनीता साहू, रमेश चंद्राकर, रामेश्वर ठाकुर, छतीस चंद्राकर, अतुल गुप्ता, शिव…

Read More

नगर पंचायत समोदा में आज नव निर्वाचित अध्यक्ष छोटे लाल सोनकर सहित सभी पार्षद लेंगे शपथ-ये होंगे मुख्य अतिथि… आरंग। नगर पंचायत समोदा के प्रथम आम निर्वाचन 2025 में निर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आज 10 मार्च को सुबह 11 बजे प्रतिक्षा बस स्टैण्ड प्रांगण, वार्ड क्र.06, समोदा में आयोजित किया गया है जिसमे नव निर्वाचित अध्यक्ष छोटे लाल सोनकर सहित सभी पार्षद गण शपथ लेंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मंजुला मिश्रा ने बताया कि प्रशासक श्रीमती सीता शुक्ला अध्यक्ष तथा सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य…

Read More

डॉ. संदीप जैन ने प्रचंड मतों से विजयी दिलाने पर जताया नगर की जनता का आभार-कहा नगर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही पहला लक्ष्य आरंग। भारतीय जनता पार्टी आरंग द्वारा 09 मार्च को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत नगर की जनता का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। जिस प्रकार से नगरीय निकाय चुनाव में आरंग नगर की जनता ने अपना भरोसा व विश्वास जताते हुए नगर में भाजपा का सरकार बनाया। अध्यक्ष पद पर डॉ संदीप जैन को लगभग 3500 से अधिक मतों से विजयी दिलाया ,साथ ही 17 वार्डो में से 10 वार्डो पर भाजपा…

Read More

ब्रेकिंग-ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पर भारत का कब्जा-नगर में जश्न का माहौल-युवा जम कर फोड़ रहे है फटाके. आरंग। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के ऐतिहासिक जीत पर नगर में युवा क्रिकेट प्रेमी नगरवासी जम कर जश्न मना रहे है। नगर के विभिन्न चौक चौराहों में युवा और क्रिकेट प्रेमी भारत माता की जय के नारौ के साथ फटाके फोड़ कर जश्न मना रहे है।नगर में होली के पहले दिवाली मनाई जा रही है।आपको बता दे की ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला था।दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई…

Read More