Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…
    Blog

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 3, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    आरंग।रायपुर जिले के विकासखंड आरंग अंतर्गत ग्राम चपरीद निवासी बालिका गर्वी साहू एवं ग्राम नकटा निवासी 3 वर्षीय बालिका गनिका सोनी को आरबीएसके (RBSK) टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जन्मजात बहरापन (Congenital Deafness) से पीड़ित पाया गया। दोनों बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें चिरायु योजना के अंतर्गत AIIMS रायपुर रेफर किया गया।AIIMS रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत जांच एवं आवश्यक परीक्षण के उपरांत दोनों बच्चों की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सर्जरी के पश्चात दोनों बच्चों की नियमित मैपिंग, स्पीच थेरेपी एवं श्रवण प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। वर्तमान में दोनों बच्चे ध्वनियों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं तथा उनकी सुनने एवं बोलने की क्षमता में निरंतर सुधार हो रहा है। इस सफल उपचार से दोनों परिवारों के जीवन में नई आशा और खुशी का संचार हुआ है।यह उपलब्धि आरबीएसके एवं चिरायु योजना के माध्यम से समय पर पहचान, उचित परामर्श, शीघ्र रेफरल तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस पहल ने दोनों बच्चों को सुनने और बोलने की नई दुनिया से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी है।बीएमओ डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत के उचित मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग में चिरायु टीम – डॉ. भूपेश गेंद्रे (MO), डॉ. शिल्पा कटारिया (MO), विनीत कुमार (फार्मासिस्ट) एवं परनिता वर्मा (ANM) द्वारा दोनों बच्चों की समय पर पहचान, परामर्श, रेफरल, आवश्यक समन्वय एवं नियमित फॉलो-अप में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों बच्चों की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई और उनके जीवन में सुनने एवं बोलने की नई शुरुआत संभव हो सकी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    Vinod GuptaJuly 3, 20261 Views

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.