Author: Vinod Gupta
ब्रेकिंग-ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पर भारत का कब्जा-नगर में जश्न का माहौल-युवा जम कर फोड़ रहे है फटाके. आरंग। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के ऐतिहासिक जीत पर नगर में युवा क्रिकेट प्रेमी नगरवासी जम कर जश्न मना रहे है। नगर के विभिन्न चौक चौराहों में युवा और क्रिकेट प्रेमी भारत माता की जय के नारौ के साथ फटाके फोड़ कर जश्न मना रहे है।नगर में होली के पहले दिवाली मनाई जा रही है।आपको बता दे की ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला था।दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई…
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुचे अरुण साव ने कहा नागरिकों की आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी शहर की नई सरकार…. आरंग। आज रविवार को एक भव्य समारोह में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन सहित 17 पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर आज के दिन को ऐतिहासिक बना दिया। नगर पालिका परिषद आरंग के तत्वाधान में बस स्टेंड आरंग में आयोजित भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में छग के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता…
ग्राम पंचायत देवरी में उपसरपंच का चुनाव-ये बने उपसरपंच… आरंग।जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत देवरी में भोलेश्वर साहू उप सरपंच चुने गए भोलेश्वर साहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को दो वोटो के अंतर से हराकर जीत हासिल किया है।आपको जानकारी दे दे की ग्राम पंचायत देवरी जनपद पंचायतआरंग में पीठासीन अधिकारी अश्विनी कोसले के द्वारा उपसरपंच का चुनाव संपन्न कराया गया। ग्राम देवरी में कुल 11 पंच, 1 सरपंच मिलकर 12 मत होते है।उपसरपंच चुनाव में चार दावेदार थे जिसमें से भोलेश्वर/ अशोक कुमार को6 मत प्राप्त हुए देवकी /दयालु राम यादव को 4 मत और अन्य को एक-एक मत…
नगर पालिका परिषद आरंग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह आज-ये होंगे मुख्य अतिथि आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन व सभी 17 वार्डो के पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह आज 09 मार्च को प्रातः 11 बजे बस स्टैंड आरंग में आयोजित किया गया है। जिसमे मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री एवम भारसाधक मंत्री, नगरीय प्रशासन एवम विकास विभाग छ. ग. शासन होंगे, तथा अध्यक्षता बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर लोकसभा करेंगे, एवम अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनु.जाति विकास प्राधिकरण छ. ग. साशन( मंत्री दर्जा) व विधायक…
वार्षिक कैलेंडर का बीएमओ ने किया विमोचन-कैलेंडर में लोगो को दी गई है स्वास्थ्य गत जानकारीयाँ आरंग। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन आज आरंग में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय लक्ष्मी अनंत मैडम के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विकासखंड आरंग के समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला पुरुष शामिल हुए |कैलेंडर के विमोचन पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने खुशी जाहिर करते हुए संघ के प्रयासों को सराहा है |कैलेंडर के विमोचन में उपस्थित संघ के प्रदेश आई टी सेल प्रभारी संतलाल साहू ने कैलेंडर की खासियत के बारे मे चर्चा करते हुए बताया कि कैलेंडर में…
स्टाप डेमो से निस्तारी पानी की चोरी का मामला-पतासाजी करवा कर कार्यवाही हेतु इन्होंने सौपा ज्ञापन…. आरंग । स्टापडेम पानी की चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अधीन क्रमशः ग्राम नारा , खम्हरिया , टेकारी व संकरी में निस्तारी व भूगर्भीय जल संवर्धन हेतु कोल्हान नाला पर बनाये गये 04 स्टाप डेमो में लबालब पानी भरा गया था जो बीते दिनों चोरी हो गया है। किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए इस संबंध में संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ साथ पतासाजी करवा कड़ी विभागीय कार्यवाही करने…
शपथ पूर्व शहर को जगमगाने की तैयारी-अध्यक्ष की अनुशंसा से गौरव पथ सहित विभिन्न मार्गों में स्ट्रीट लाइट बदलने का काम शुरू… आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में शपथ ग्रहण के पूर्व ही नगर को रोशन करने का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका अधिकारी श्रीमति शीतल चंद्रवंशी ने बताया नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन की अनुशंसा पर गौरव पथ तथा नगर के विभिन्न मार्गो में ख़राब हो गए स्ट्रीट लाइट को बदला जा रहा है। लगभग 450 नया लाइट विभिन्न विद्युत खम्भो में पालिका प्रशासन द्वारा लगाया जा रहा है। अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण के…
जन औषधि दिवस-विधायक ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ…. आरंग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंदिर हसौद में विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गुरु खुशवंत साहेब द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जन औषधि दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ओपीडी एवं आईपीडी के मरीजों के बीच जा कर फल वितरण किया। तथा उपस्थित मरीजों एवं आम जनता को प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि इस योजना के तहत जन औषधि केंद्रों पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं 50% से 80% तक कम…
बड़ी खबर-आ गई शपथ ग्रहण की तारीख-नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप सहित 17 पार्षद इस दिन लेंगे शपथ…. आरंग। नगर पालिका आरंग के नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण 09 मार्च को होना तय हो गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती शीतल चंद्रवंशी ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 09 मार्च को दोपहर 12 बजे बस स्टैंड में नगर पालिका आरंग के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन तथा विभिन्न 17 पार्षद गण पद एवं गोपनीयता की शपथ ले कर कार्यभार सम्हालेंगे। प्रशिक्षु IAS अनुपमा आनंद द्वारा इन्हें शपथ दिलाई जाएगी।शपथ ग्रहण…
शपथ ग्रहण शीघ्र कराने की मांग-कांग्रेस पार्षदों ने इन्हें सौपा ज्ञापन…. आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो के शपथ ग्रहण कार्यकम को लेकर हो रहे अनावश्यक विलंब को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने SDM को ज्ञापन सौंप कर शपथ ग्रहण शीघ्र कराने की मांग की है।कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षद शरद गुप्ता, खिलावन निषाद, दीक्षा सूरज सोनकर, समीर गोरी तथा ईश्वर पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुये बताया कि शपथ ग्रहण नही होने से नगरवासियो को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होकर दैनिक आवश्यक्ताओं की पूर्ति हेतु व्यवहारिक दिक्कतो का सामना करना पड़…
