Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल गये नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन-दिया ये सुझाव

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कांग्रेस प्रत्यशियो के पक्ष में आमसभा का आयोजन-पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को गिनाते हुए किया कांग्रेस को वोट देने की अपील
    Blog

    कांग्रेस प्रत्यशियो के पक्ष में आमसभा का आयोजन-पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को गिनाते हुए किया कांग्रेस को वोट देने की अपील

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 8, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस प्रत्यशियो के पक्ष में आमसभा का आयोजन-पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को गिनाते हुए किया कांग्रेस को वोट देने की अपील

    आरंग। आज शनिवार को आरंग में कांग्रेस ने एक बड़ी सभा आयोजित की जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ और पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा ने सभा को संबोधित कर आरंग नगर पालिका से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी मंगलमूर्ति अग्रवाल और सभी 17 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
    आमजन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि आरंग को प्रदेश सहित देश के मानचित्र पर लाने का काम कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया है। प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो जनता खुशहाल थी,किसान खुश थे,महिलाएं खुश थी,हर वर्ग के लोग खुश थे,लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हो गई है।पुलिस,पत्रकार और उनके परिवार वाले भी सुरक्षित नहीं है।पहले महिलाएं रात में बेफिक्र होकर घूमती थी लेकिन अब तो दिन में चलना भी मुश्किल हो गया।रोजाना हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी और लुट की घटनाएं हो रही है।प्रदेश में भाजपा सरकार को जवाब देने का मौका इस बार जनता को मिला है। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को वोट करें और कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीत दिलाकर भाजपा सरकार को करारा जवाब दीजिए।वही पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि आरंग में जितने भी विकास कार्य हुए वो भी कांग्रेस शासनकाल में हुए है।आरंग में सभी समाजों के लिए भवन,खेल मैदान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आत्मानंद स्कूल,गौरवपथ जैसे अनगिनत कार्यों की सौगात कांग्रेस ने दी है।हमने आरंग के विकास के लिए वोट मांगे थे लेकिन भाजपा सरकार ने एक साल में आरंग नगर पालिका के लगभग 35 करोड़ के स्वीकृत हुए कार्यों को निरस्त कर दिए है। आरंग में कई बड़े कार्य भाजपा सरकार में रुक गए है।हमने तीन मंदिरहसौद,चंदखुरी और समोदा को नगरीय निकाय का दर्जा दिया जिससे क्षेत्र में अच्छे से विकास कार्य हो पाए।आरंग में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास कांग्रेस के शासन में बने है।अभी तक भाजपा एक भी आवास स्वीकृत नहीं करवा पाई है।प्रदेश के नगरीय निकाय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा ने आरंग की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ.शिवकुमार डहरिया जब मंत्री थे तब प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में काम हुआ। पहले भाजपा मोदी की गारंटी के नाम से चुनाव लड़ते थे,अभी के चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से वोट मांग रहे है।भाजपा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर भरोसा नहीं था।भाजपा ने अपने 14 महीने में क्या किया..? बिजली का बिल दुगुना हो गया,स्मार्ट मीटर से बेतहाशा बिजली बिल से जनता परेशान है,रायपुर में झारखंड का आदमी आकर गोली चला रहा है।प्रदेश की जनता त्रस्त है।भाजपा के वादे झूठे साबित हो रहे है,ऐसी झूठी सरकार को नगरीय निकाय चुनाव में जवाब देने का समय आ गया है।आरंग नगर पालिका के लिए कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी मंगलमूर्ति अग्रवाल ने सभा में उपस्थित आरंग की जनता का आभार जताया और 11 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा के बाद पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने अध्यक्ष सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों के साथ विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क भी किया।उन्होंने कांग्रेस शासन काल में आरंग में हुए विकासकार्यों को बताया और एक बार फिर आरंग नगर पालिका में कांग्रेस से अध्यक्ष बनाने की अपील की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल गये नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन-दिया ये सुझाव

    July 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    Rekhraaz SahuJuly 7, 202613 Views

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत रायपुर। छत्तीसगढ़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.