Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल गये नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन-दिया ये सुझाव

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ
    Blog

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 7, 202649 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    आरंग। संचालक आयुष के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाती रावत के मार्गदर्शन में मंगलवार को आरंग के गुड़ियारी पारा स्थित सामुदायिक भवन (रानी दुर्गावती वार्ड) में एक विशाल ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत के सहयोग से आयोजित इस शिविर में आरंग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर दवाइयां प्रदान की गईं। इस शिविर के सफल संचालन में प्रभारी डॉ. अशोक कुमार बान्धे सहित चिकित्सकों की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।​शिविर में पहुंचे कुल 492 मरीजों ने आयुष चिकित्सा पद्धति का लाभ उठाया, जिनमें से 432 मरीजों का आयुर्वेद तथा 60 मरीजों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त मौसमी बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 155 लोगों को विशेष औषधीय काढ़े का वितरण भी किया गया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पम्पलेट भी बांटे गए। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ विशेष जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इसके तहत 325 लोगों की ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच, 50 लोगों की शुगर जांच, 18 लोगों की नेत्र जांच और 10 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच निःशुल्क की गई।​चिकित्सकीय टीम में डॉ. वंदना डकाहा, डॉ. पूर्णिमा राजपूत, डॉ. ज्योति साहू, डॉ. सतीश चौरसिया, डॉ. पूजा पटले एवं डॉ. संदीप गुप्ता ने मरीजों की गहन जांच की। वहीं व्यवस्था को सुचारू बनाने में फार्मासिस्ट टिकेश्वर ध्रुव, भुनेश्वरी ध्रुव, नीलकंठ साहू, औषधालय सेवक सरजू बंदे, उजल सूर्या, कुलदीप चंद्राकर, पीटीएस दशरथ लाल साहू, नेत्र सहायक अधिकारी अन्नपूर्णा वर्मा और लैब तकनीशियन चेतन साहू ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।शिविर के सफल आयोजन पर नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयुष विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने उद्बोधन में डॉ. जैन ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के आम नागरिकों के लिए इस तरह के निःशुल्क शिविरों का आयोजन किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद और होम्योपैथी हमारी प्राचीन और भरोसेमंद चिकित्सा पद्धतियां हैं, जो रोग को जड़ से खत्म करने में कारगर हैं। आरंग की जनता को उनके वार्ड में ही इतनी बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने पूरी आयुष टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी आयोजन करते रहने की उम्मीद जताई।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल गये नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन-दिया ये सुझाव

    July 7, 2026

    डॉ मुखर्जी की जन्मजयंती-कार्यकर्ताओं ने किया बीजेपी के वरिष्ठो का सम्मान

    July 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    Rekhraaz SahuJuly 7, 20262 Views

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत रायपुर। छत्तीसगढ़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.