Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-नगरीय निकाय चुनाव-गहमागहमी माहौल के बीच इतने अभ्यर्थियो ने दाखिल किया नामांकन-देखिये पूरा अपडेट…. आरंग। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया के बीच आज सोमवार को SDM कार्यालय में काफी गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रमेश तिवारी तथा श्रीमती करुणा तिवारी गाजे बाजे के साथ रैली लेकर नामांकन भरने पहुचे साथ शिवसेना के पार्षद प्रत्याशीयो ने भी रैली निकाल कर अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा अध्यक्ष पद के प्रत्याशीयो सहित पार्षद पद के विभिन्न प्रत्यशियो ने भी नामांकन भरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज…
सड़क सुरक्षा माह 2025-दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना ,दंडनीय अपराध है-आइये जाने इस नियम का पालन क्यों है ज़रूरी यह भारतीय मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (Motor Vehicles Act, 1988) का उल्लंघन है। इस अधिनियम के तहत दोपहिया वाहन पर केवल चालक और एक सहयात्री को बैठने की अनुमति है। तीन सवारी बैठाना एक दंडनीय अपराध है।धारा 128👉यह धारा स्पष्ट रूप से बताती है कि दोपहिया वाहन में केवल दो व्यक्तियों को बैठने की अनुमति है, जिसमें चालक और एक सहयात्री शामिल हैं।धारा 177👉यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे यातायात उल्लंघन का दोषी माना जाएगा।…
गणतंत्र पर्व-प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित…. आरंग। नगर पालिका आरंग के वार्ड क्रमांक 16 बैहार के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में गणतंत्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता की और से कक्षा आठवीं में प्रथम कुमारी हेमशिखा साहू को 2100 रुपये नगद एवं स्मृति चिन्ह तथा कक्षा पाचवीं में प्रथम कुमारी चंचल साहू को 1100 रुपये नगद एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।आज के इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति से मनमोहन गुप्ता ,वीरेंद्र धृतलहरे, मुन्नालाल साहू, अश्विनी बंजारे, नारायण साहू, मनीराम साहू, रामकुमार…
चिपरीडीह में श्री रामलला प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन आरंग। विगत दिनों ग्राम चिपरीडीह में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का अयोध्याधाम में भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक कार्यक्रम विगत वर्ष की भांति हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत तीन अलग-अलग गांव के रामायण मंडलियों के द्वारा प्रस्तुति प्रदान किया गया।जिसके अंतर्गत ग्राम मौरीकला से नवज्योति मानस परिवार, ग्राम डोंगीतराई से ज्ञानदीप महिला मानस मंडली एवं ग्राम पटेवा से पटेश्वर मानस परिवार को आमंत्रित किया गया था। अपने मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को राममय से सराबोर कर दिया। इसके साथ ही साथ ग्राम चिपरीडीह से…
ब्रेकिंग-बीजेपी ने 02 वार्डो में बदले प्रत्याशी-देखिये जारी संशोधित सूची…. आरंग। नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने आरंग नगर पालिका में 02 वार्डो में संसोधन करते हुए नये प्रत्यशियो के नामो की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार वार्ड क्र 01 से पूर्व घोषित प्रत्याशी सालिक साहू की जगह रितेश साहू को प्रत्याशी बनाया है वही वार्ड क्र 11 से पंकज शुक्ल के स्थान पर विरेंद्र कंडरा को प्रत्याशी बनाया है। देखिये संसोधित सूची…. विनोद गुप्ता-आरंग
ब्रेकिंग-नगरीय निकाय चुनाव-कांग्रेस ने भी जारी किया अपने अध्यक्ष प्रत्यशियो की सूची-देखे आरंग से किसे मिला टिकट…. आरंग। लंबे इंतजार के बाद आज कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने अधिकृत प्रत्यशियो के नामो की घोषणा कर दी है। आपको बता दे की नामांकन प्रक्रिया के चलते दोनों प्रमुख राजनितिक दलों में सरगर्मियां बढ़ गई है।बीजेपी के सूची जारी होने के बाद सभी को कांग्रेस के सूची का इंतजार था।देखिये सूची…. विनोद गुप्ता-आरंग
गणतंत्र दिवस-कालोनी में इन्होंने किया ध्वजारोहण-बच्चो ने प्रस्तुत किये देश भक्ति गीत… आरंग।लक्ष्मी विहार कॉलोनी में 76 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन कर ध्वजारोहण किया गया।कॉलोनी के अध्यक्ष पवन चंद्राकर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया उन्होंने कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा हम आज यहां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं हमें गर्व होना चाहिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था यह संविधान हम सबके लिए बना है हम सभी को इसे स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना होगा साथ ही कॉलोनी विकास के लिए सभी को भागीदारी बनने को कहा उन्होंने इस अवसर पर कॉलोनी वासियों को बधाई…
गणतंत्र दिवस समारोह-सेवानिवृत शिक्षक ने किया ध्वजारोहण आरंग।राधा कृष्ण विद्या मंदिर विद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक पवन कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि अमित शर्मा रहे। शाला समिति के सदस्य राकेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, संतोष सोनी एवं सावन शुक्ला भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती, ध्वजारोहण उसके बाद राष्ट्रगान से किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किये। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए विद्यालय मेंl नर्सरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया…
राष्ट्रीय एकता मशाल, परेड सलामी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ यहां मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह आरंग। विकासखंड मुख्यालय आरंग में गणतंत्र दिवस समारोह शासकीय अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ऐतिहासिक मैदान में पूर्ण गरिमा व हर्ष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन कर सबको 76 वे गणतंत्र दिवस की बधाई दी, साथ ही राष्ट्रीय एकता की मशाल प्रज्वलित की गई जिसमें शाला नायक व नेशनल खिलाड़ियों की सहभागिता रही। मार्च पास्ट परेड सलामी तथा देशभक्ति तथा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक चेतना को लेकर…
बीजेपी ने डॉ संदीप जैन को दी बड़ी जिम्मेदारी-बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी-कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर बांटी मिठाइयां-मनाई खुशियां… आरंग।छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, और भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। आरंग नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने डॉ संदीप जैन को प्रत्याशी बनाया है। आरंग में पिछले 03 कार्यकालों से बीजेपी सत्ता से बाहर रही है। इस लिहाज से भाजपा बहुत ही गंभीरता से इस चुनाव में उतरेगी।बड़ी समझ के बाद डॉ संदीप जैन को यह जिम्मेदारी दी है।…
