Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…
    Blog

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 8, 2026229 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    आरंग।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के निर्देश एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम सजीवन सोनवानी के मार्गदर्शन में नगर पालिका के अमले ने आज को वार्ड क्रमांक 9 स्थित भागीरथी स्कूल के सामने वर्षों से जर्जर हालत में खड़े मकान को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त कर दिया। यह मकान कभी भी भरभराकर गिर सकता था, जिससे स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों सहित राहगीरों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ था।भागीरथी स्कूल के ठीक सामने स्थित इस जर्जर भवन को लेकर स्थानीय लोगों में लंबे समय से चिंता थी। विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है, ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका लगातार बनी हुई थी। संभावित दुर्घटना को देखते हुए नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान को गिरा दिया।बताया गया कि कुछ दिन पूर्व वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पुष्कर साहू ने भी इस जर्जर मकान को हटाने के लिए नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अध्यक्ष के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अमले को कार्रवाई के निर्देश दिए।नगरवासियों ने समय रहते की गई इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे जनहित और स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे अब विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    Rekhraaz SahuJuly 17, 20262 Views

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.