Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    July 8, 2026

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राष्ट्रीय एकता मशाल, परेड सलामी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ यहां मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
    Blog

    राष्ट्रीय एकता मशाल, परेड सलामी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ यहां मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय एकता मशाल, परेड सलामी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ यहां मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

    आरंग। विकासखंड मुख्यालय आरंग में गणतंत्र दिवस समारोह शासकीय अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ऐतिहासिक मैदान में पूर्ण गरिमा व हर्ष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन कर सबको 76 वे गणतंत्र दिवस की बधाई दी, साथ ही राष्ट्रीय एकता की मशाल प्रज्वलित की गई जिसमें शाला नायक व नेशनल खिलाड़ियों की सहभागिता रही। मार्च पास्ट परेड सलामी तथा देशभक्ति तथा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक चेतना को लेकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत हुए जिसमें अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल एवं सृजन सोनकर हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

    रंगीन गुब्बारों की उड़ान से अमर शहीदों को नमन किया गया, सभी प्रतिभागियों को अनुभाग की ओर से प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया एवं नगर स्तर 10 वी एवं 12वीं प्रथम होनहार छात्रों का भी सम्मान हुआ।समारोह में तहसीलदार सीता शुक्ला, जनपद पंचायत सीईओ कुमार सिंह लहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी ऋषि बंजारे, थाना प्रभारी राजेश सिंह,नायब तहसीलदार गजानंद सिदार, प्राचार्य हरीश शर्मा, प्रभारी प्राचार्य लोकेश्वर साहू एवं अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

    साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में शिक्षक गण अरविंद कुमार वैष्णव (उद्घोषक), महेंद्र कुमार पटेल, मनोज शर्मा, युवराज मिश्रा, विकास पाठक, कमलेश साहू, व्यायाम शिक्षक गण प्रीति साहू एवं जगदीश कुर्रे,आकाश विश्वास आदि सभी का योगदान एवं पुलिस प्रशासन , स्वास्थ्य, तहसील, जनपद पंचायत , नगर पालिका परिषद,स्कूल_ शिक्षा, जल संसाधन , खाद्य , पशुधन चिकित्सा, पी डब्लू डी ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आदि समस्त विभाग का अपेक्षित सहयोग रहा। गणमान्य नागरिक गण, शिक्षकों, कर्मचारियों,छात्र छात्राओं, पालकों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    July 8, 2026

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    Vinod GuptaJuly 8, 2026102 Views

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान……

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.