Author: Vinod Gupta

बड़ी खबर-शांति समिति की बैठक सम्पन्न-प्रशासन ने जारी किया गाइड लाइन-डीजे पर रहेगा पूर्णतःप्रतिबंध-पढ़िए पूरा गाइड लाइन…. आरंग। आगामी गणेश उत्सव पर्व को लेकर आरंग थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने शासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी देते हुए कहा कि विसर्जन शोभा यात्रा में हाई कोर्ट के आदेशानुसार डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीजे बजाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी जिसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि शराब पी कर हुल्लड़ करने वालो पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने उपस्थित…

Read More

कलम बंद,काम बंद ऑदोलन का द्वितीय चरण-जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन में हुए शामिल आरंग। छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय इकाई के आह्वान पर एवं जिला ईकाई के निर्देशानुसार कलम बंद,काम बंद ऑदोलन के द्वितीय चरण में आरंग विकास खंड के सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारियों ने फेडरेशन के आह्वान पर एक दिवस का अवकाश लेकर विकास खंड संयोजक माणिक लाल मिश्रा के नेतृत्व मे रायपुर पंहुचकर जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन स्थल इंडोर स्टेडियम के अंदर मैदान मे आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए कर्मचारी अधिकारी गण विधान सभा चुनाव के पूर्व मोदी की गारंटी के रूप जारी घोषणा पत्र में सरकार द्वारा किए गए…

Read More

पोला पर्व-नगर में सजा बैलों और खिलौनों का बाजार-घरों में बनाया जायेगा ठेठरी, खुरमी, गुड़-चीला, गुलगुल भजिया जैसे पकवान…. आरंग। आरंग एवं ग्रामीण अंचल के प्रमुख पर्व पोला 23 अगस्त को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारी को लेकर पिछले कुछ दिनों से शहर के बाजार में मिट्टी के बैल और छोटे-छोटे खिलौने बिकने शुरू हो गए हैं। बच्चों में पोला पर्व को लेकर काफी उत्साह है।मिट्टी से बने बैल अलग-अलग रंगों के साथ डिजाइन में एवं मिट्टी से बने पोला और खिलौने जैसे चूल्हा, मटका, कढाई, गंजी समेत अन्य प्रकार से बने मिट्टी के बर्तन…

Read More

ग्रामीणों के विरोध के बाद भी चोरी छिपे अवैध शराब बिक्री-ग्रामीणों की शिकायत पर सपड़ाये दो कोचिये…. आरंग। आबकारी विभाग द्वारा प्रस्तावित शराब दूकान के विरोध में मुखर आंदोलन कर दूकान न‌ खुलने देने वाले ग्राम खौली में ग्रामीणों की कड़ाई के बाद भी कतिपय असामाजिक तत्व अब भी अवैध शराब बिक्री करने से बाज नहीं आ रहे । फर्क सिर्फ इतना पड़ा है कि अब खुले आम के बदले चोरी छिपे शराब बिक रही हैं लेकिन ग्रामीणअब इसे भी रूकवाने सक्रीय हो गये है और ग्रामीणों की सूचना पर बीते दिनों दो कोचिये पुलिस व आबकारी अमला के सपड़…

Read More

जिला पंचायत रायपुर की बैठक सम्पन्न-वतन चन्द्राकर ने स्वास्थ्य व पेयजल संकट पर उठाए कई सवाल आरंग। जिला पंचायत रायपुर में गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पीएचई विभाग की बैठक में जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने जनहित से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उठाया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विषयों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय भी पारित किया।बैठक में जिले की सभी पानी टंकियों की नियमित सफाई, क्लोरीन एवं ब्लीचिंग पाउडर डालने, बंद टंकियों को चालू करने पर जोर दिया गया। वहीं जहां नई टंकियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है,…

Read More

बड़ी खबर-केबिनेट मंत्री बनने के बाद गुरु खुशवंत साहेब का इस दिन होगा प्रथम आरंग आगमन-कार्यकर्त्ता भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे… आरंग।छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री बनने के उपरांत गुरु खुशवंत साहेब का प्रथम आरंग आगमन 24 अगस्त 2025 दिन रविवार को हो रहा है।अब तक के इतिहास में भाजपा के सरकार बनने पर पहली बार आरंग विधानसभा क्षेत्र से मंत्री बनाया गया है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उमंग व उत्साह नजर आ रहा है।भाजपा आरंग मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने उक्त जनकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत…

Read More

विद्यारम्भ संस्कार समारोह सम्पन्न-अनुशासन, योग एवं सतत अध्ययन की जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान रायपुर।22 अगस्त 2025 पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के दर्शन एवं योग अध्ययनशाला में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का विद्यारम्भ संस्कार समारोह आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों का संवर्धन करना भी है। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अनुशासन, योग एवं सतत अध्ययन की जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि अंजय शुक्ला ने अपने उद्बोधन…

Read More

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुचे गिरौदपुरी धाम-की प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना आरंग।छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करने के पश्चात गुरु खुशवंत साहेब ने पावन पवित्र गिरौदपुरी धाम गुरुद्वारा पहुंचकर परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की गुरुगद्दी का विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना कर शुभाशीष प्राप्त किया।इस अवसर पर उन्होंने जेष्ठ भ्राता गुरु ढालदास साहेब से स्नेहभेंट कर अपनत्व प्राप्त किया।इस अवसर पर मिडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी धाम को भव्य–दिव्य–नव्य बनाने के लिए हमारी मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनेकों सौगात…

Read More

प्रमोशन को लेकर 01 सितंबर को जेडी कार्यालय का घेराव-बीईओ आरंग के माध्यम से दिया घेराव का अल्टीमेटम आरंग। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी देवनाथ साहू, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला एवं अध्यक्ष हरीश दीवान के मार्गदर्शन में आरंग ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी के नेतृत्व में आज दिनांक 21 अगस्त को बीईओ आरंग दिनेश शर्मा के माध्यम से कमिश्नर रायपुर संभाग, डी पी आई लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर के नाम शिक्षक एल बी ई एवं टी संवर्ग की पदोन्नति माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर करने एवं अन्य…

Read More

जिला स्तरीय हैंडबॉल में खेलेंगे आरंग के इस स्कूल आरंग के खिलाडी-ट्रायल में किया बेहतरीन प्रदर्शन…. आरंग।ब्लॉक स्तर पर चल रहे अंडर 14, 17, 19 आयु के बालक/बालिका वर्ग के हैंडबॉल ट्रायल्स में गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अंडर 14 ट्रायल्स में चयन कर्ताओं ने विद्यालय की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 14 खिलाड़ी रोनिका राजपूत, जिया लोधी, ऐश्वर्या देवांगन, कामाक्षी देवांगन, गीतिका पांडे, सादगी देवांगन, मानवी देवांगन, महक देवांगन, यामिनी लोधी, महालक्ष्मी चौधरी, लावण्या साहू, रागिनी साहू, दुर्विषा नामदेव,अंशिका योगी का चयन किया। अंडर 17 में 16 विद्यार्थी सुजल देवांगन, गौरांश…

Read More