Author: Vinod Gupta
गणेशोत्सव-श्री विघ्नहर्ता परिवार ने शुरू की गऊ माता की सेवा-10 दिनो तक किया जायेगा चारा दान-आज करेंगे सामुहीक रक्तदान आरंग। सेवा को समर्पित गणेशोत्सव मे अपने कार्यो से नगर मे अलग पहचान बनाने वाली गणेशोत्सव समिति श्री विघ्नहर्ता परिवार के सदस्यो ने आज गौ वंशो को गुङदाना चोकर भोज खिलाना प्रारंभ किया है जो निरंतर 10 दिवस तक चलेगा। समिति के सदस्यो ने यह भी बताया की गऊ माता की सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेडियम बेल्ट भी बनवाया जा रहा है जिसे जल्द से जल्द रोड में घूमने वाले निराश्रित गौ वंशो को दूर्घटना से बचाव हेतु लगाया जायेगा। आज…
बड़ी खबर-खड़े वाहनों से डीजल की चोरी-आरंग थाना में मामला दर्ज.. आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड़ी गाडियो से डीजल चोरी का मामला सामने आ रहा है। हाइवा वाहन मालिक सुनील साहू की रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है। प्रार्थी पारागांव निवासी सुनील साहू ने आरंग थाना में FIR दर्ज करते हुए बताया कि वाहन क्रमांक CG22V 6903 में 21 अगस्त के रात्रि करीब 02.20 बजे ग्राम पारागांव हरि शंकर काम्पलेक्स के पास उनका ड्रायवर पुरूषोत्तम निषाद गाडी खडी कर गाडी में ही सो…
07 में से 06 सोसायटीयों में यूरिया की कमी-किसान भटक रहे है किसान आरंग। मंदिर हसौद सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 7 सोसायटियों में से 6 में यूरिया खाद नहीं है । इसकी कमी के चलते किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है और किसान सोसायटियों के चक्कर काट रहे हैं जहां से सिर्फ एक ही जवाब मिल रहा है कि हमने विपणन संघ के अधिकारियों को मांग पत्र भेज दिया है , खाद आते ही वितरित कर दिया जावेगा। इस शाखा के अधीन आने वाले खुटेरी ( उमरिया ) सोसायटी को छोड़ अन्य 6 सोसायटियों में…
श्री विघ्नहर्ता परिवार ने सेवा कार्य का किया श्रीगणेश-गरीब जरूरतमंद बच्चो को शिक्षण समाग्री बैग व चरण पादुका किया प्रदान…. आरंग।विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति नेता जी चौक आरंग इस वर्ष शोर शराबे से दूर एक नई परम्परा का शुरुवात करते हुये सेवा को समर्पित गणेशोत्सव के रूप में इस वर्ष अपने अनोखे बदलाव के क्रम मे कार्य का श्री गणेश किया है। श्री विघ्नहर्ता परिवार ने गणेशोत्सव के प्रथम दिवस जरूरतमंद स्कूली बच्चो को अपने पंडाल में आमंत्रित कर श्री गणेश जी के समक्ष शिक्षण समाग्री जैसे पांचवी छठवी सातवी के बच्चो को कापी का सेट व कंपास तथा छोटे कक्षाओ…
दुर्गा उत्सव की प्रारंभिक तैयारियां शुरू-पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन हुआ सम्पन्न…. आरंग। गणेशोत्सव की शुरुवात के साथ दुर्गा उत्सव की प्रारंभिक तैयारियां भी शुरू हो गई है। श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति महामाया पारा आरंग द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री गणेश चतुर्थी के दिन दुर्गा पंडाल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समिति के पुरोहित संदीप शर्मा के द्वारा विधि विधान से सम्पन्न कराया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के संरक्षक पंकज शुक्ला, अध्यक्ष लल्ला साहनी, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव जोगेन्दर ठाकुर,आचार्य अजीत शर्मा सदस्य रमेश साहू विष्णु साहू सत्यनारायण देवांगन उपस्थित रहे।विनोद गुप्ता-आरंग
आरंग पुलिस की कार्यवाही-इतने पौवा अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को किया गिरप्तार… आरंग। अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखने कि सूचना पर आरंग पुलिस घटना स्थल कुरूद बस स्टेण्ड के पास पहुंचकर रेड़ कार्यवाही किया जिसमे टिकेश्वर चक्रधारी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे 40 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब मात्रा 7.200 बल्क लीटर किमती 4800 रू0 का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी टिकेश्वर चक्रधारी के विरूद्ध अप0क्र0 494/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दिनांक 26.08.2025 को गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानतीय होने से माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में…
छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा युवक युवती परिचय सम्मेलन, जनप्रतिनिधि सम्मान, तीज मिलन,प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न-सम्मिलित हुए संत महात्मा गण आरंग। श्री दूधाधारी मठ सत्संग भवन रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा युवक युवती परिचय सम्मेलन,प्रतिभा सम्मान, जनप्रतिनिधि सम्मान, तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- वैष्णव और ब्राह्मण परिवार समाज के प्रथम पंक्ति में बैठने वाले समाज हैं इनके बातों पर संपूर्ण समाज का विश्वास है इसलिए संपूर्ण समाज के प्रति उनकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि समाज में सुमति बनाकर चलना चाहिए इससे समाज का उत्तरोत्तर विकास…
सुशासन एक्सप्रेस शिविर का यहाँ हुआ आयोजन-ग्रामवासियों से प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन सूचीबद्ध करते हुए की गई निराकारण की कार्यवाही आरंग। आज सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं एसडीएम अभिलाषा पैंकरा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत गुखेरा में सुशासन एक्सप्रेस शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर ग्रामवासियों से प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन सूचीबद्ध करते हुए ऋण पुस्तिका, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, आय जाति मूल निवास प्रमाण पत्र ,आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड आदि बनाने की दिशा में कार्यवाही की गई एवं ग्राम पंचायत सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी, उपसरपंच गंगा घासीराम कुर्रे, पंचगण रेखराज देवांगन, डेविड ढीढी…
गणेशोत्सव-सेवा को समर्पित श्री विघ्नहर्ता परिवार की अनोखी पहल-पुरे 10 दिन सेवा कार्य कर देंगे समाजसेवा का अनोखा संदेश आरंग। आरंग नगर मे सदैव नगर के लिये कुछ अलग कुछ नया करने वाली पिछले वर्ष जिनकी मुर्ति ने पुरे देश मे नाम कमाये ऐसी आरंग की सबसे बङी गणेशोत्सव समिति श्री विघ्नहर्ता परिवार इस वर्ष पुर्ण रूप से गणेश उत्सव को सेवा को समर्पित करने जा रही है जिसमे समिति के सदस्य पुरे 10 दिवस सेवा कार्य करेंगे व आरंग मे समाजसेवा का अनोखा संदेश देंगे , समिति के प्रमुख सदस्य पुष्कर साहू ने बताया की हम इस वर्ष बिना…
सिंचाई पानी प्रबंधन के लिये नही है कोई श्रमिक-पानी छोड़े जाने के बाद भी कमांड क्षेत्र के अंतिम छोर के ग्रामों में नही पहुचा पानी… आरंग । महानदी जलाशय परियोजना के गंगरेल बांध से छोड़े जा रहे सिंचाई पानी के प्रबंधन के लिये एक भी श्रमिक नहीं है । कार्यरत लगभग सभी 12 सौ श्रमिक सेवानिवृत हो चूके हैं और मस्टररोल पर नियुक्ति को शासन ने सन् 1996- 1997 से बंद कर रखा है । इसके चलते सिंचाई पानी का प्रभावी प्रबंधन नहीं हो पा रहा और प्रबंधन व रखरखाव किसानों के रहमोकरम पर निर्भर रह गया है । समस्या…
