Author: Vinod Gupta
गणेशोत्सव-दूर्घटना से बचाव हेतु गौ वंशो को श्री विघ्नहर्ता परिवार के सदस्यो ने पहनाया रेडीयम बेल्ट… आरंग। सतत अनवरत सेवाकार्य को जारी रखते हुए छठवे दिवस श्री विघ्नहर्ता परिवार के सदस्यो ने नगर के गौ वंशो को रेडियम बेल्ट पहनाया ताकी रोड मे बैठी गौ माता वाहन चालकों से दूर से भी आसानी से दिख सके और दूर्घटना से बचा जा सके। आपको बता दे की गौ वंशो को श्री विघ्नहर्ता परिवार के सदस्य लगातार चारा पानी भी उपलब्ध करवा रहे है। सेवाकार्य का यह संदेश गणेशोत्सव के उद्देश्य को सही दिशा देते हुए लोगो को प्रेरणा भी दे रहा…
गणेशोत्सव-श्री वक्रतुंड परिवार द्वारा आज 02 सितम्बर को सुंदरकांड का पाठ व संगीत संध्या का भव्य आयोजन
गणेशोत्सव-श्री वक्रतुंड परिवार द्वारा आज 02 सितम्बर को सुंदरकांड का पाठ व संगीत संध्या का भव्य आयोजन आरंग। श्री वक्रतुण्ड परिवार (रावण भाठा मैदान) के तत्वाधान में आज 02 सितंबर सोमवार को संध्या 6 बजे से श्री वक्रतुंड भगवान के समक्ष श्री रामचरित मानस सुंदरकांड का पाठ समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा किया जायेगा तत्पश्चात गणेश जी आरती की जायेगी। आरती के बाद भजन संध्या का भी आयोजन समिति द्वारा किया गया है।जिसमे आरंग नगर के श्रद्धालु जन शामिल होकर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। वक्रतुंड परिवार ने बताया कि प्रथम बार रावणभाठा मैदान में भगवान विनायक की…
सैंकड़ो शिक्षकों ने किया जे डी कार्यालय का घेराव-एक सप्ताह के अंदर ई संवर्ग की पदोन्नति का टाइम टेबल जारी करने का मिला आश्वासन आरंग।शिक्षक ई संवर्ग की पदोन्नति माध्यमिक शाला प्रधान पाठक मे करने एक सप्ताह के अंदर टाइम टेबल जारी करने का किया मांग को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने आज जेडी कार्यालय का घेराव किया। एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू , ओमप्रकाश सोनकला ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया कि रायपुर संभाग में शिक्षक संवर्ग ई एवं टी का पदोन्नति माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद…
प्रधानमंत्री एवं मातृ-शक्ति के अपमान के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन-राहुल और तेजस्वी का किया पुतला दहन आरंग।दरभंगा (बिहार) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी माताजी के लिए अभद्र एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आक्रोश व्यक्त करते हुए आज आरंग में राजीव भवन के सामने राहुल और तेजस्वी का किया पुतला दहन किया।भाजयुमो जिला अध्यक्ष फ़नेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने आरंग…
गणेशोत्सव समिति ने स्कूली बच्चो को पाठन सामग्री किया वितरण-शिक्षकों को श्रीफल भेट कर किया गया सम्मान
गणेशोत्सव समिति ने स्कूली बच्चो को पाठन सामग्री किया वितरण-शिक्षकों को श्रीफल भेट कर किया गया सम्मान आरंग। गणेशोत्सव पर्व आरंग में बड़े उत्साह से मनाया जा रहा हैं | गणेशोत्सव समितियों द्वारा पूजा अर्चना के साथ कई रचनात्मक कार्य भी किये जा रहे हैं | श्री मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति लोधी पारा आरंग द्वारा सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक स्तर पर विभिन्न आयोजन किया जा रहा हैं | इसी क्रम में वीरांगना अवंति बाई लोधी प्राथमिक शाला आरंग में बच्चो को पाठन सामग्री वितरण कर व शिक्षकों को श्री फल भेट कर सम्मान किया गया | विद्यालय के प्रधान पठिका…
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन सूरत प्रवास पर-शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाए गए नवाचारों का करेंगे अध्ययन आरंग।राज्य के सभी 55 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत के अध्ययन भ्रमण पर गये हुए है जिसमे नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन भी शामिल हुए है। अपने तीन दिवसीय अध्ययन प्रवास के दौरान वे सूरत नगर निगम की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाए गए नवाचारों का अध्ययन करेंगे। साथ ही वे जनप्रतिनिधियों,…
राष्ट्रीय खेल दिवस के पांचवें सीजन के अंतर्गत कई खेल हुए सम्पन्न-देखिये विजयी प्रतिभागियो के नाम… आरंग। आरंग में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस पांचवें सीजन का शुभारंभ मैराथन दौड़ के साथ हुआ। यहां आयोजित मैराथन दौड़ को अतिथि सूरज कैरोजी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा,राष्ट्रीय महामंत्री गुरु रविदास विश्व महापीठ,ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड,वरिष्ठ नेता के के भारद्वाज द्वारा खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए राष्ट्रगान पश्चात हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया।अन्य खेल हैंडबॉल,ताइक्वांडो, रग्बी,खो खो,कबड्डी और बैडमिंटन का शुभारंभ मुरली साहू जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि आरंग,देवनाथ साहु मंडल अध्यक्ष आरंग,अशोक चंद्राकर मंडल महामंत्री,पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर,विक्रम परमार…
बड़ी खबर-पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी-बीजेपी आज आरंग में राहुल गांधी का करेगी पुतला दहन आरंग।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांधी के सार्वजनिक मंच से पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओ में जबरदस्त रोष देखने को मिल रहा है।कांग्रेस के सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहे जाने एवं किए गए अपमान के विरोध में भाजपा एवं भाजयुमो जिला रायपुर ग्रामीण द्वारा आरंग नगर में कांग्रेस के तथाकथित आलाकमान राहुल गांधी का आज 01 सितम्बर सोमवार को दोपहर 03 बजे पुतला दहन किया जायेगा। आरंग मंडल…
गणेशोत्सव-पंचम दिवस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर तथा रक्त परिक्षण शिविर का हुआ आयोजन… आरंग। श्री विघ्नहर्ता परिवार गणेशोत्सव समिति द्वारा किये जा रहे लगातार सेवा कार्य के अनवरत पांचवे दिन समिति के सदस्यो ने गणेश पंडाल मे ही निशुल्क स्वास्थ सेवा शिविर का आयोजन किया जिसमे शहर से बङी संख्या माता बहनो भाइयो व बुजुर्गो ने अपना स्वास्थय परिक्षण करवा कर स्वास्थ लाभ लिया।शिविर में लगभग 23 लोगो ने अपना रक्त परिक्षण भी करवाया व रिपोर्ट प्राप्त कर परामर्श भी लिया । आयोजन का लाभ लेने वाले मरीजो ने जाच व परामर्श सुविधा की सराहना की व लगातार यह आयोजन…
बिलासपुर रेल मंडल की घटना पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने जताई संवेदना-वीडियो कॉल के माध्यम से मृतक के परिवार से बातचीत कर बंधाया ढांढस… आरंग। 23 अगस्त 2025 को बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत कार्यरत ठेका श्रमिक प्रताप बर्मन की करंट लगने से असमय मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मंत्री ने मृतक की पत्नी…
