Author: Vinod Gupta

ब्रेकिंग्-ग्राम कुकरा के पास लाखौली मुख्य नहर फूटा-कुकरा खार में घुसा पानी… आरंग।लखौली मुख्य नहर में लबालब भरे पानी के बीच ग्राम कुकरा के पास नहर के फुट जाने की बड़ी खबर सामने आ रही है। नहर का पूरा पानी खेतो में प्रवेश कर रहा है जिससे गाँव में अफ़रा तफ़री का माहोल बन गया है।आरंग SDM श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने नहर फूटे जाने की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गंगाधर खार में ग्राम कुकरा के प्रथम गेट के पास नहर फूटने की खबर मिली है। एरिगेशन विभाग के अमला को तत्काल पहुचने के निर्देश दिए गए है…

Read More

श्री विघ्नहर्ता परिवार ने पेश की नई मिशाल-गणपति बप्पा को ऐतिहासिक फुलो के साथ रेड कारपेट में दी बिदाई-सर्वत्र हो रही सराहना आरंग। धर्मनगरी आरंग मे गणेशोत्सव के विसर्जन बेला मे श्री विघ्नहर्ता परिवार ने एक अलग अंदाज मे पुर्ण सादगी के गणपति जी का विसर्जन कर एक मिशाल शहर के लिये पेश किया जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। गणपति जी को पंडाल से लेकर विसर्जन हेतु तालाब तक रेड कारपेट बिछा लगातार पुष्प वर्षा कर ,गणपति जी को अपने सिर मे एक के बाद के विराजमान करते हुए आगे बढ रहे थे साथ ही स्वयं समिति के बच्चे…

Read More

छात्रों ने शिक्षक दिवस को स्वशासन दिवस के रूप में मनाया-नेतृत्व और जिम्मेदारी के महत्व को समझा आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में इस साल शिक्षक दिवस को एक अनूठे और अभिनव तरीके से मनाया गया। छात्रों ने इस दिन को स्वशासन दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपने शिक्षकों के लिए विशेष सम्मान और आभार प्रकट किया।इस खास दिन पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि देकर विद्यालय की शुरुआत की गई। प्रार्थना सभा में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व एवं विशेषता से अवगत करवाया। कक्षा 12वीं के…

Read More

शिक्षक दिवस-विद्यालय के पूर्व छात्र रहे शिक्षक कामता वर्मा ने छात्रो को किया प्रेरित-हमें किसी भी विपरीत परिस्थितियों से हताश न होकर आगे बढ़ते रहना चाहिए…. आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में 6 सितम्बर शनिवार को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलितकर किया गया शिक्षक दिवस के इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भूषण लाल पटेल सेवानिवृत्ति शिक्षक तथा विशेष अतिथि के रूप में कामता प्रसाद वर्मा व्याख्याता शिक्षक शासकीय कन्या शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहे l…

Read More

विशेष-36 गढ़ का 36 वर्षीय 36 गढ़िया मंत्री-गुरु खुशवंत साहेब-आइये जाने कैसे रहा इनका मंत्री पद तक का सफर… छत्तीसगढ़ की नई पहचान—भारत के हृदय में स्थित छत्तीसगढ़ केवल प्राकृतिक संसाधनों से ही समृद्ध नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, परंपरा और समाजिक चेतना भी अद्वितीय है। यही धरती 36 गढ़ों की पहचान से जानी जाती है और आज वही 36 गढ़ एक बार फिर गौरवान्वित है अपने युवा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी पर, जिन्होंने सिर्फ 36 साल की उम्र में छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई मिसाल कायम की।यह कहानी केवल एक मंत्री की नहीं, बल्कि त्याग, सेवा और…

Read More

विशेष-07 सितम्बर को चंद्रग्रहण-दोपहर 12:58 बजे से पहले गणपति विसर्जन करना होगा उत्तम.. आरंग। वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण 7 सितंबर को लगने वाला है।चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है। 07 सितंबर से पितृ पक्ष भी शुरू हो रहा है और इसी दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है।ऐसे में 7 सितंबर को पूर्णिमा का श्राद्ध दोपहर 12:58 मिनट से पहले तक का ही समय श्राद्ध और तर्पण करने के लिए उचित रहेगा।साथ ही गणपति विसर्जन भी दोपहर 12:58 मिनट से पहले करना उत्तम होगा।आचार्य पं.अजीत शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सूतक ग्रहण से पहले 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा। मंदिरों के…

Read More

विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने किया शिक्षकों का सम्मान आरंग। आज शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अंबेडकर मांगलिक भवन आरंग में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति मंत्री गुरु खुशवंत साहेब में गुरु की महिमा का मुक्त कंठ से बखान करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य शिक्षक ही करते हैं और उन्होंने शिक्षकों को शांति का प्रवर्तक, सपनों को साकार करने के लिए प्रेरक एवं…

Read More

जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक-एग्रिस्टेक पंजीयन तिथि बढ़ाने की मांग के साथ स्वास्थ विभाग की लापरवाही पर इन्होंने जताई नाराजगी आरंग। आगामी खरीफ सीजन में किसानों को धान बिक्री सहित अन्य योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सके, इसके लिए जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने एग्रिस्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग प्रमुखता से रखी उन्होंने आगे कहा कि बड़ी संख्या में किसान अभी भी पंजीयन नहीं करा पाए हैं। यदि अंतिम तिथि में विस्तार नहीं किया गया तो किसानों को धान बिक्री केंद्रों पर कठिनाई…

Read More

बड़ी खबर-गुरु खुशवंत साहेब ने ग्रहण किया मंत्री पद का दायित्व-समृद्ध छत्तीसगढ़ के विज़न को साकार करने का लिया संकल्प आरंग। नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के पिताश्री राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य में आज छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्रालय महानदी भवन में पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करते हुए गुरु साहेब जी ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी का स्मरण एवं पूजा-अर्चना की और संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व मेरे लिए…

Read More

पीएम श्री अरुंधति देवी शासकीय हाई स्कूल आरंग में हुआ एलुमिनाई मिट का आयोजन-छात्र जीवन की यादें की ताज़ा… आरंग।नगर की ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्था पीएम श्री अरुंधति देवी शासकीय हाई स्कूल आरंग में एलुमिनाई मिट का आयोजन हुआ,यह छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष के तत्वाधान मे किया गया। प्राचार्य हरीश शर्मा ने बताया कि यह विद्यालय सन् 1954 से संचालित एक अत्यंत गरिमामय संस्था है। यह एक भावुक और दिल को छू लेने वाला पुनर्मिलन समारोह है, जहाँ पिछले कई बैच के पूर्व छात्र एकत्रित हुए। जिन मित्रों ने कभी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अरुंधति माता के मूर्ति के…

Read More