Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने किया शिक्षकों का सम्मान
    Blog

    विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने किया शिक्षकों का सम्मान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 5, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने किया शिक्षकों का सम्मान

    आरंग। आज शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अंबेडकर मांगलिक भवन आरंग में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति मंत्री गुरु खुशवंत साहेब में गुरु की महिमा का मुक्त कंठ से बखान करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य शिक्षक ही करते हैं और उन्होंने शिक्षकों को शांति का प्रवर्तक, सपनों को साकार करने के लिए प्रेरक एवं समुदाय तथा राष्ट्र निर्माता बताया, उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने प्रदेश सरकार विष्णु देव साय के सुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर उन्होंने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा अतिथियों की सहभागिता के साथ 50 सेवा निवृत शिक्षक एवं 600 से भी अधिक प्राथमिक मिडिल एवं हाई हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शिक्षकों का शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र ,मेडल के माध्यम से सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया।

    अन्य अतिथियों में ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ,अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर नवीन अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष समोदा छोटेलाल सोनकर, जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू आदि की सहभागिता रही। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने प्रतिवेदन वाचन कर शिक्षकों को और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को महान शिक्षक एवं दार्शनिक बताया एवं प्रेरक गीत गाए एवं शिक्षकों के सम्मान में कविताओं का वाचन हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि जुगेश चंद्र दास, चंद्रहास सेन आदि की सहभागिता रही एवं कोसरंगी हायर सेकेंडरी स्कूल, सृजन सोनकर हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय आदि के विद्यार्थियों ने आदिवासी नृत्य, पंथी नृत्य ,जय गुरुदेव नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया वहीं रायपुर से आए थिंक आईएएस के संचालक मुरली मनोहर देवांगन ने भी शिक्षा के क्षेत्र में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गण अरविंद वैष्णव एवं अभिलाषा शुक्ला ने किया एवं संकुल समन्वय गण हरीश दीवान प्रहलाद शर्मा, मनोज मुछावर, जितेंद्र शुक्ला, अभिषेक तिवारी, धनंजय साहू, सुदर्शन दास, विजय देवांगन, सुनील पटेल, पोखन साहू, गिरजा शंकर अग्रवाल,कुसुम लता कुर्रे,अनिल चतुर्वेदी,अमित अग्रवाल,शेख मोहम्मद, उगेश साहू ,युवराम साहू,रोशन चंद्राकर, संतोष सोनी आदि 48 समन्वयक गण का विशेष सहयोग रहा। एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण जनपद पंचायत सभापति लुकेश साहू संजय कुमार घृतलहरे, कृष्णा महेश साहू, अमर राजेंद्र मंडले, सरोजिनी दिवाकर जांगड़े ,रेखा कृपाल यादव, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु, के के भारद्वाज, अशोक चंद्राकर, वेदराम खूंटे, पार्षद सभापति गण हीरामन कोसले, नरेंद्र लोधी, खुशबू राकेश शर्मा, संतोष लोधी, भानमती राकेश सोनकर, पुष्कर साहू , वीरेंद्र कद्र, सुनीता विनायक धुरंधर, चितरेखा विक्रम परमार, सेवती तोषण साहू, उमाकांत यादव एवं प्रतिनिधि विक्रम परमार,मुरली साहू ,राकेश शर्मा आदि एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, नायब तहसीलदार गजानन सिदार, प्राचार्य गण माणिक लाल मिश्रा, किरण मिश्रा,अर्जुन राम कन्नौजे,संतोष देवांगन आदि सेवानिवृत्त आर पी साहू, देवलाल साहू आदि एवं कोसल मंच अध्यक्ष अनूपनाथ योगी, सृजन अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर , महेंद्र पटेल,हरमन बघेल, नर्सिंग दास मानिकपुरी, लोकेश्वर साहू, पूर्णिमा साहू,तृप्ति शर्मा,डार्थी टांडी,पायल शुक्ला,सुधीर आचार्य आदि के साथ-साथ 48 संकुलों के संस्था प्रमुख व शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026184 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.