नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा
आरंग। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर श्री जी.एम.सतीश कुमार का स्वागत करते हुए सौजन्य भेंट वार्ता की।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि सौजन्य भेंट वार्ता के दौरान संगठन ने मुख्य रूप से वर्तमान में शासन के आदेशानुसार विद्या समीक्षा एप के माध्यम से शिक्षकों की ली जा रही दैनिक आन लाइन उपस्थिति में शिक्षकों को आ रही विभिन्न समस्या सर्वर डाउन, नेट का अभाव जैसे अनेक विसंगति एवं कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि जब तक उपस्थित एप सुचारू रूप से संचालित ना हो जाए तब तक किसी भी शिक्षकों का वेतन रोकने अथवा अन्य किसी प्रकार की कार्यवाही न की जाएं। साथ ही संकुल समन्वयक एवं फ़ील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अलग से उपस्थिति एप जारी की जाए। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा शिक्षकों का अब तक वरिष्ठ सूची जारी नहीं की गई है जबकि विभाग में योग्यताधारी स्नातकोत्तर एवं बी.एड. प्रशिक्षित शिक्षक लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत हैं। उनकी वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी करते हुए पदोन्नति आदेश जारी किया जाए। शिक्षक संवर्ग का प्रतिवर्ष के वरिष्ठता सूची के आधार पर डी पी सी करते हुए पदोन्नत आदेश जारी करने की भी मांग संगठन द्वारा की गई। चर्चा के दौरान संगठन ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि प्रति वर्ष सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों द्वारा अपनी शैक्षिक योग्यता बढ़ाने हेतु महाविद्यालयों की परीक्षा अनुमति आवेदन प्रस्तुत की जाती है जिस पर एकल आदेश जारी करने के बजाय सामूहिक अनुमति आदेश किए जाने सहित अन्य बिंदु पर चर्चा की गई।उक्त भेंट वार्ता में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, संभागीय कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी, जिलाध्यक्ष मनीष देवांगन, जिला संगठन मंत्री सुनील नायक, जिला कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, विकास खंड संगठन मंत्री अवध वर्मा, कार्यकारणी सदस्य सुजीत शर्मा, नीरज गुप्ता, अनुराग शर्मा, दिलीप साहू आदि उपस्थित रहें।
विनोद गुप्ता-आरंग



