Author: Vinod Gupta
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ-चलाया जायेगा जनजागरूकता अभियान आरंग। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत के निर्देशन मे 40वॉ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक जनजागरूकता अभियान के रूप मे मनाया जायेगा जिसका शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग मे नगर पालिका आरंग की पार्षद एवं सभापति स्वास्थ्य विभाग श्रीमती भानमती राकेश सोनकर ने किया। उन्होंने सभी को मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के नेत्र सहायक अधिकारी सालिक नौरंगे ने बताया की यह पखवाड़ा जनजागरूकता अभियान के रूप मे मनाया जायेगा इस…
आभार रैली में पाकिटमार रहे सक्रिय-कइयों के जेब हुआ साफ़-बना रहा चर्चा का विषय…. आरंग। केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आभार रैली समर्थकों और कार्यकर्ताओं के उमंग और उत्साह के बीच पाकिटमारो की मौज रही। भीड़ का लाभ उठा कर ये पाकिटमार कइयों के पाकिट पर हाथ साफ कर गए।जो नगर में चर्चा का विषय बना रहा। कई कार्यकर्ताओ और जन प्रतिनिधियो को जेब से नोट के साथ साथ एटीएम कार्ड और कई महत्वपूर्ण कागजात से भी हाथ धोना पड़ा। फ़िलहाल किसी ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज नही कराया है।विनोद गुप्ता-आरंग
आरंग में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का हुआ ऐतिहासिक स्वागत-मंत्री पद आरंग विधान सभा के कार्यकर्ताओं और जनता को किया समर्पित आरंग। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गुरु खुशवंत रविवार को आरंग विधानसभा में पहुचने पर उनका अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बाइक रैली के साथ आभार रैली की शुरुआत तुलसी बाराडेरा स्थित बाबा गुरु अमरदास जी की गुरुगद्दी में मत्था टेककर की गई। इसके पश्चात वे चंदखुरी स्थित माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्राम पचेरा, बहनाकाडी, नवागांव, गुजरा, लखौली एवं…
बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं मासिक मूल्यांकन पर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन आरंग। आज शनिवार को जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारतीय के निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने बोर्ड परीक्षा सत्र 2024_ 25 के परीक्षा परिणाम एवं मासिक मूल्यांकन जुलाई के परीक्षा परिणाम पर विकास खंड के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी प्राचार्य की बैठक शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय के शैक्षिक हाल में आयोजित की इस अवसर पर उपस्थित प्राचार्य गण ने बीते सत्र के परीक्षा परिणाम प्रस्तुत करते हुए जारी सत्र की विषय वार कार्य योजना प्रस्तुत…
केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत का आज प्रथम नगर आगमन-होगा ऐतिहासिक स्वागत-देखिये कार्यक्रम की रुपरेखा….. आरंग।24 अगस्त रविवार को केबिनेट मंत्री बनने के उपरांत गुरु खुशवंत साहेब के प्रथम आरंग आगमन पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया जायेगा। आरंग बीजेपी मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू तथा महामंत्री द्वय अशोक चंद्राकर , राकेश सोनकर ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 24 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत अपने निज निवास से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर सर्वप्रथम तुलसी बाराडेरा में परमपुज्य बालब्रम्हचारी गुरू अमर दास बाबा जी की मंदिर में गुरु गद्दी मे मत्था टेक पूजा अर्चना करेंगे।उसके बाद 11 बजे…
छात्र कैबिनेट का गठन-एसएमडीसी अध्यक्ष ने दिलाया शपथ आरंग। पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल आरंग में छात्र कैबिनेट का गठन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने अपने आशीर्वचनो से बच्चों को प्रेरित किया। तत्पश्चात उनके द्वारा छात्र कैबिनेट को शपथ दिलाई गई। एसएमडीसी सदस्य अनूपनाथ योगी ने भी बच्चों को प्रेरित किया।प्राचार्य हरीश शर्मा ने बच्चों को बधाई दी और उन्हे कर्तव्यनिष्ठा की सीख दी। चुनेस पाल (हेड बाय),शिवांगी साहू (हेड गर्ल), धनंजय निर्मलकर (वाइस हेड बॉय), मुक्ता पाल (वाइस हेड गर्ल) के रूप मे शपथ लिये।जबकि टिकेश्वर, कांक्षा,प्राची, उमेन्द्र,दामेश्वर साहू,युक्ति…
भण्डारपुरी धाम में मोतीमहल निर्माण हेतु ₹17 करोड़ 11 लाख 22 हजार की मिली प्रशासकीय स्वीकृति-सतनामी समाज ने जताया आभार… आरंग। सतनामी समाज की आस्था का पावन केंद्र और परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की कर्मभूमि भण्डारपुरी धाम में गुरुद्वारा (मोतीमहल) निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ₹17 करोड़ 11 लाख 22 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ऐतिहासिक निर्णय सतनामी समाज के गुरु एवं आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब की पहल, मांग और निरंतर प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है।उल्लेखनीय है कि पूर्व में आरंग नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप यहाँ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पोला पर्व… आरंग।छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में इस वर्ष ग्राम भिलाई में पोला़ पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया।पोला़ पर्व के अवसर पर कृषक बंधुओं ने अपने बैलों को स्नान कराकर विधि-विधान के साथ बैलों की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सजे-धजे बैलों का पारंपरिक गांव भ्रमण कराया गया, जिसमें गांव-के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।बच्चों ने मिट्टी के बैल (नंदिया) बनाकर चलाया गूंज ने उत्सव को और भी आनंदमय बना दिया।कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने…
केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से की मुलाकात-जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा…. आरंगः।केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सर्किट हाऊस रायपुर में सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय मुलाकात की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुरु खुशवंत को छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई एवं मंगलकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन सहित प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।विनोद गुप्ता-आरंग
24 अगस्त से यहॉ होगा जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि…. आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर का जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता एवं लोकार्पण कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम गुल्लू में 24 एवं 25 अगस्त को आयोजित किया गया।इस खेल प्रतियोगिता में रायपुर जिले के सभी सरस्वती शिशु मंदिर के चयनित बच्चे शामिल होंगे। खेल प्रतियोगिता दो दिवसीय एवं आवासीय होगा। 24 अगस्त को 10:00 बजे सत्र का शुभारम्भ होगा और 25 अगस्त को 11:00 बजे समाप्त होगा। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में अतिरिक्त कक्ष ₹5लाख, आहाता निर्माण 5 लाख (तात्कालिक सांसद मा.सुनील सोनी…
