Author: Vinod Gupta
साईकल पाकर बच्चो ने समय पर स्कूल पहुंचने का लिया शपथ आरंग। माँ भगवती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा {पलौद } में कक्षा 09वी की 101 बालिकाओं को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकल वितरण शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओमन लाल चंद्राकर,मंडल उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रिंकू चंद्राकर,सरपंच प्रीत कुमार जांगड़े,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पलौद मंडल के अंकित पाल,संकुल समन्वयक प्रहलाद शर्मा द्वारा किया गया !समस्त सदस्यों एवं शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत करते हुए विद्याथियों को साइकल सौंपा गया ! बच्चो ने साइकल पाकर उत्साहित नजर आये ! मंडल उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर द्वारा बच्चो को…
सेरीखेडी में मिला अज्ञात शव-पुलिस ने शिनाख्ती हेतु जारी किया फोटो…. आरंग। मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेरीखेडी में अज्ञात शव मिला है। जिसकी शिनाख्ती हेतु पुलिस ने फोटो जारी किया है।पुलिस थाना से जारी विज्ञाप्ति में बताया कि सेरीखेडी से नया रायपुर ब्रिज की ओर ग्राम सेरीखेडी शमशानघाट नकटा तालाब के पास एक अज्ञात मृतक पुरुष उम्र करीब 65-70 वर्ष जो कत्थे रंग का शर्ट पहना है एवं नीचे बदन मे कपडा नही पहना है जो मृत हालत मे सेरीखेडी शमशानघाट नकटा तालाब पास पडा हुआ मिला।जिसका शिनाख्त नही हुआ है। जिसके संबंध मे गांव सरपंच एवं अन्य लोगो…
संकुल खमतराई में विभागीय योजनाओं के बारे में समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन आरंग। आज बुधवार को संकुल केंद्र खमतराई हाई स्कूल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार सभी प्राथमिक पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठकों की एक-एक शिक्षक सहित बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर रायपुर के द्वारा चलाई जा रही 15 उत्कृष्ट योजनाएं जैसे मिशन उत्कर्ष, पढ़े रायपुर लिखे रायपुर,ऑपरेशन उद्घोष,हरियर पाठशाला,प्रोजेक्ट यू शेप, नोनीहाल छात्रवृत्ति, ऑपरेशन घंटी आदि के क्रियान्वयन की प्रगति पर समीक्षा बैठक ली गई एवं मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण जिसमें पांच सदस्यों वाली टीम बनाना है जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधि…
एसडीएम ने बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन-काटा केक और दिया न्योता भोज आरंग। बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिलाषा पैंकरा ने अपना बर्थडे शासकीय प्राथमिक शाला रसनी के विद्यार्थियों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटा और बच्चो को न्योता भोज कराया। विद्यार्थियों ने भी बड़े स्नेह से उन्हें स्व निर्मित फूलों के गुलदस्ते भेंट किए जिसे उन्होंने अनमोल तोहफा बताया। न्योता भोज में एसडीएम पैकरा ने खीर, पूड़ी, केला ,केक एवं चॉकलेट परोसा एवं खुद भी प्रसन्नता से बच्चों के साथ बैठकर न्योता भोज ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से उनके गोल के बारे…
11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 22 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन में होंगे शामिल आरंग।छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय इकाई के आह्वान एवं जिला ईकाई के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के समस्त कर्मचारी-अधिकारी विधान सभा चुनाव के पूर्व मोदी की गारंटी के रूप जारी घोषणा पत्र में सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुरूप राज्य के कर्मचारी-अधिकारी एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय दिनांक से महंगाई भत्ता प्रदान करने, पूर्व के लंबित महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि को जी.पी.एफ. खाते में समायोजित करने, समस्त कर्मचारी-अधिकारियों को सेवाकाल के दौरान चार स्तरीय समयमान वेतनमान प्रदान…
ब्रेकिंग-मंत्रियो के विभाग का हुआ बटवारा-देखिये गुरु खुशवंत को मिला कौन सा मंत्रालय…. आरंग। मंत्री मंडल के विस्तार के बाद आज मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने मंत्री के विभागों का बटवारा कर दिया है। नये मंत्री तथा आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्रालय दिया गया है। देखिये विभाग बटवारे के बाद किसको क्या मिला…. विनोद गुप्ता-आरंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए मंत्रियों को दी बधाई रायपुर।20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब तथा राजेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी समर्पित निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ जनसेवा के लिए पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम प्रदान करेंगे।मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और प्रतिबद्धता के बल पर जनता की आकांक्षाओं की…
तालाब के दूषित पानी की सफाई के लिए डाला गया चुना आरंग। तालाब के पानी को साफ करवाने पार्षद ने आगे आ कर निस्तारी तालाब में चुना डलवा कर वार्डवासियो को राहत प्रदान करने का प्रयास किया है।वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद खुशबू राकेश शर्मा ने वार्ड के नागरिकों की मांग पर वार्ड के निस्तारी तालाब में चुना डलवाया। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया की तालाब का पानी काफी हरा हो गया था जिससे नागरिको को निस्तारी में काफी दिक्कत हो रही थी।अतएव तालाब में चुना डालवा कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया गया।आपको बता दे की पार्षद प्रतिनिधि ने नगर पालिका…
खाद के लिये चक्कर काट रहे किसान-सोसायटियों के गोदाम खाली आरंग । ऐन वक्त पर किसानों को डी ए पी और यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है । किसान सोसायटियों के चक्कर काट रहे पर गोदाम खाली पड़ा है । यह हाल केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के शाखा चंदखुरी के अंतर्गत आने वाले 6 सोसायटियों का है । किसानों की शिकायत पर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा द्वारा सोसायटियों से संपर्क साधने पर जानकारी मिली कि आबंटित खाद के लिये डी ओ काटा जा चुका है पर गोदाम तक खाद नहीं पहुंचा है । खाद पहुंचते ही…
हर्षोल्लास से यहां मनाया जन्माष्टमी पर्व- राधाकृष्ण, बलराम एवं सुदामा की झाकियों ने मन मोहा आरंग। ग्राम पंचायत गुखेरा में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दही हांडी मटका फोड़ का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थी ओमकार यादव, समीर यादव ,हिमांशु यादव ,यश यादव ने राधा ,कृष्ण, बलराम और सुदामा के गेट अप में सब का मन मोह लिया वहीं आंख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने में केसरी बाई यादव प्रथम स्थान में रही तथा मोहित यादव ने भी पुरुष वर्ग में मटकी फोड़ने में सफलता हासिल की इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी, उपसरपंच…
