Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पोला पर्व-नगर में सजा बैलों और खिलौनों का बाजार-घरों में बनाया जायेगा ठेठरी, खुरमी, गुड़-चीला, गुलगुल भजिया जैसे पकवान….
    Blog

    पोला पर्व-नगर में सजा बैलों और खिलौनों का बाजार-घरों में बनाया जायेगा ठेठरी, खुरमी, गुड़-चीला, गुलगुल भजिया जैसे पकवान….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पोला पर्व-नगर में सजा बैलों और खिलौनों का बाजार-घरों में बनाया जायेगा ठेठरी, खुरमी, गुड़-चीला, गुलगुल भजिया जैसे पकवान….

    Oplus_131072

    आरंग। आरंग एवं ग्रामीण अंचल के प्रमुख पर्व पोला 23 अगस्त को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारी को लेकर पिछले कुछ दिनों से शहर के बाजार में मिट्टी के बैल और छोटे-छोटे खिलौने बिकने शुरू हो गए हैं। बच्चों में पोला पर्व को लेकर काफी उत्साह है।मिट्टी से बने बैल अलग-अलग रंगों के साथ डिजाइन में एवं मिट्टी से बने पोला और खिलौने जैसे चूल्हा, मटका, कढाई, गंजी समेत अन्य प्रकार से बने मिट्टी के बर्तन बिकने के लिए दुकानें लगनी शुरू हो गईं।छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृति और त्योहारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां के प्रमुख त्योहारों में से एक त्योहार है पोला, जिसे हर साल भादो की अमावस्या को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें अन्नादाता के साथी यानी बैल को सजाकर विशेष पूजा की जाती है। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है इसलिए यहां कृषि कार्य में बैल का विशेष योगदान होता है, जहां बोआई से लेकर बियासी तक किसान बैल का उपयोग करते हैं। मिट्टी के बैल की पूजा करने के बाद बच्चे मिट्टी के बर्तनों और मिट्टी के बैलों के साथ खेलते हैं। पोला तिहार मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है।इस त्योहार में बैलों को विशेष रूप से सजाया जाता है। उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। घरों में बच्चे मिट्टी से बने नंदीबैल और बर्तनों के खिलौनों से खेलते हैं। घरों में ठेठरी, खुरमी, गुड़-चीला, गुलगुल भजिया जैसे पकवान तैयार किए जाते हैं और उत्सव मनाया जाता है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    Vinod GuptaMay 30, 2026

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.