Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग अनुविभाग में भी कार्रवाई-57 हड़ताली पटवारियों को नोटिस-02 निलंबित

    November 12, 2026

    एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां हो रही खराब, केंद्र सरकार जनता को दे रही धोखा : आलोक चंद्राकर

    November 12, 2026

    सोरिद महोत्सव में दूध से तौलकर योगेश्वर को दी जन्मदिन की शुभकामनायें..

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां हो रही खराब, केंद्र सरकार जनता को दे रही धोखा : आलोक चंद्राकर
    Blog

    एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां हो रही खराब, केंद्र सरकार जनता को दे रही धोखा : आलोक चंद्राकर

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 12, 20262 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां हो रही खराब, केंद्र सरकार जनता को दे रही धोखा : आलोक चंद्राकर

    महासमुंद। कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव व जीव जंतु कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों में आ रही खराबी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जनता को छलने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को बिना कोई विकल्प दिए जबरन एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल थोप दिया है, जिसका खामियाजा आज आम वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों की गाड़ियों का माइलेज लगातार घट रहा है, इंजन खराब हो रहे हैं और गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो रही हैं। इसके बाद भी केंद्र सरकार आंखें मूंदे बैठी है।
    आलोक चंद्राकर ने कहा कि सरकार की ओर से दावा किया गया था कि पेट्रोल में सिर्फ 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाएगा, लेकिन अनेक राज्यों में पेट्रोल पंपों की जांच में यह बात सामने आई है कि पेट्रोल में 20 नहीं बल्कि 32 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जा रहा है। यह सीधे-सीधे जनता के साथ धोखा है। जनता पेट्रोल के नाम पर महंगा ईंधन खरीद रही है, लेकिन उसे मिल रहा है मिलावटी पेट्रोल, जिससे उसकी गाड़ी भी खराब हो रही है और जेब भी कट रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने एक मंत्री के बेटे की एथेनॉल कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए देशवासियों को लूटने में लगी हुई है।
    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी यही स्थिति है। यहां भी पेट्रोल में अधिक मात्रा में एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल बेचा जा रहा है, जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। महासमुंद सहित प्रदेश के कई जिलों में वाहन चालक लगातार शिकायत कर रहे हैं कि पहले की तुलना में अब गाड़ी का माइलेज कम हो गया है, इंजन में आवाज आने लगी है, स्टार्टिंग में दिक्कत हो रही है और बार-बार सर्विस करानी पड़ रही है। गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार और किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि उनके पास न तो नई गाड़ी खरीदने की क्षमता है और न ही बार-बार इंजन ठीक कराने का पैसा है।
    श्री चंद्राकर ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं, तब वाहनों में पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिलाया गया। यह मिश्रण 20 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक तक पहुंच गया है। माइलेज कम हो गया है, वाहन खराब हो रहे हैं, इंजन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और वाहन बीच रास्ते में बंद हो रहे हैं। क्या केंद्र सरकार को यह दिखाई नहीं देता? क्या उन्हें इसकी जानकारी नहीं है? उन्होंने कहा कि सरकार को पेट्रोल पंप संचालकों को निशाना बनाने के बजाय अपनी गलत नीति की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल एथेनॉल मिश्रण की स्वतंत्र जांच कराए, छत्तीसगढ़ के सभी पेट्रोल पंपों पर सैंपलिंग कराई जाए, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जब तक पुराने वाहनों के लिए शुद्ध पेट्रोल का विकल्प नहीं दिया जाता, तब तक इस तरह का जबरन मिश्रण बंद किया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग अनुविभाग में भी कार्रवाई-57 हड़ताली पटवारियों को नोटिस-02 निलंबित

    November 12, 2026

    सोरिद महोत्सव में दूध से तौलकर योगेश्वर को दी जन्मदिन की शुभकामनायें..

    November 12, 2026

    धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह-184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन-आरंग ब्लॉक में 09 नये धान खरीदी केंद्र शुरू…

    November 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग अनुविभाग में भी कार्रवाई-57 हड़ताली पटवारियों को नोटिस-02 निलंबित

    Vinod GuptaNovember 12, 202612 Views

    आरंग अनुविभाग में भी कार्रवाई-57 हड़ताली पटवारियों को नोटिस-02 निलंबित आरंग। शासन के निर्देशानुसार प्रशासन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग अनुविभाग में भी कार्रवाई-57 हड़ताली पटवारियों को नोटिस-02 निलंबित
    • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां हो रही खराब, केंद्र सरकार जनता को दे रही धोखा : आलोक चंद्राकर
    • सोरिद महोत्सव में दूध से तौलकर योगेश्वर को दी जन्मदिन की शुभकामनायें..
    • धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह-184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन-आरंग ब्लॉक में 09 नये धान खरीदी केंद्र शुरू…
    • रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.