Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह-184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन-आरंग ब्लॉक में 09 नये धान खरीदी केंद्र शुरू…

    November 11, 2026

    रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा

    November 11, 2026

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह-184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन-आरंग ब्लॉक में 09 नये धान खरीदी केंद्र शुरू…
    Blog

    धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह-184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन-आरंग ब्लॉक में 09 नये धान खरीदी केंद्र शुरू…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 11, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह-184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन-आरंग ब्लॉक में 09 नये धान खरीदी केंद्र शुरू…

    रायपुर, 11 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। धान खरीदी को लेकर जिले के किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए शुरू किए गए ‘तुंहर टोकन’ ऐप से अब किसान घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। जिले में टोकन जारी होने की प्रक्रिया शुरू होने से अब तक 184 से अधिक किसानों ने ऐप के माध्यम से 719.40 क्विंटल से अधिक धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन बुक कराया है। इन किसानों ने जिले के 72 उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किए हैं।राज्य शासन की ‘तुंहर टोकन’ ऐप सुविधा से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने हेतु उपार्जन केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। किसान अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही सुविधानुसार टोकन बुक कर पा रहे हैं। इससे किसानों के समय और आवागमन के खर्च की बचत हो रही है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बन रही है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले के 160 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आगामी 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान बेचने आने वाले किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उपार्जन केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो।किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले में 21 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। नए केंद्रों के शुरू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को धान लेकर लंबी दूरी तय करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। इससे परिवहन में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी। नए खरीदी केन्द्रों में धरसींवा विकासखंड के पवनी एवं परसतराई, आरंग विकासखंड के मालीडीह, अकोलीकला, अमेठी, समोदा, बोहरडीह, बनरसी, चरोदा, तोड़गांव एवं मुनगी, अभनपुर विकासखंड के बकतरा, भरेंगा, हसदा एवं उमरपोटी तथा तिल्दा विकासखंड के भुरसुदा, भूमिया, तुलसी, मोहगांव, भहड़ा एवं खपरीडीहखुर्द शामिल है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु कुल 1 लाख 39 हजार 854 किसानों का पंजीयन हुआ है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 1 लाख 29 हजार 121 हेक्टेयर है। जिला प्रशासन द्वारा पंजीकृत किसानों को सुगम एवं पारदर्शी व्यवस्था के तहत धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा

    November 11, 2026

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..

    November 10, 2026

    बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद

    November 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह-184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन-आरंग ब्लॉक में 09 नये धान खरीदी केंद्र शुरू…

    Vinod GuptaNovember 11, 20261 Views

    धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह-184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह-184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन-आरंग ब्लॉक में 09 नये धान खरीदी केंद्र शुरू…
    • रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा
    • आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..
    • बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद
    • गौठान में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा-65 गौ-माता को खिलाई खिचड़ी
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.