Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा

    November 11, 2026

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..

    November 10, 2026

    बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा
    Blog

    रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 11, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा

    रायपुर।11 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। किसानों को अपनी उपज बेचने में अधिक सुविधा मिले, इसके लिए जिले में इस वर्ष 21 नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों में धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान बेचने आने वाले वास्तविक किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचे, इसके लिए कोचियों एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
    जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूपेश चन्द्रवंशी ने बताया कि रायपुर जिले में 21 नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रस्तावित हैं। इनमें से 17 केंद्रों में स्थल चयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं 16 केंद्रों में कंप्यूटर सेट एवं प्रिंटर-स्कैनर, 8 केंद्रों में जनरेटर तथा 18 केंद्रों में ऑपरेटर की व्यवस्था की जा चुकी है। सभी 21 नवीन उपार्जन केंद्रों में केंद्र प्रभारी की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। शेष केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्यवाही जारी है।धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक तकनीकी उपकरण, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था एवं मानव संसाधन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में धान की खेती बड़ी संख्या में किसान परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। राज्य शासन की धान खरीदी व्यवस्था किसानों को उनकी वर्षभर की मेहनत का उचित प्रतिफल दिलाने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। धान विक्रय से प्राप्त राशि किसानों को अगली फसल की तैयारी, बच्चों की शिक्षा और परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है। इससे किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने के साथ ग्रामीण बाजारों एवं स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। सुव्यवस्थित धान खरीदी से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..

    November 10, 2026

    बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद

    November 10, 2026

    गौठान में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा-65 गौ-माता को खिलाई खिचड़ी

    November 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा

    Vinod GuptaNovember 11, 20261 Views

    रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • रायपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में-21 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा
    • आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..
    • बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद
    • गौठान में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा-65 गौ-माता को खिलाई खिचड़ी
    • गोवर्धन पूजा पर घर-घर हुई गोवंश की पूजा-किसानों ने गाय-बछड़ों का तिलक लगाकर किया पूजन, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना-खिलाई खिचड़ी
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.