आरंग अनुविभाग में भी कार्रवाई-57 हड़ताली पटवारियों को नोटिस-02 निलंबित
आरंग। शासन के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे पटवारियों के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 13 अक्टूबर से हड़ताल पर गए आरंग अनुविभाग के 57 पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के लिए नोटिस जारी किया गया है, जबकि 02 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरंग अनुविभाग में कुल 64 पटवारी पदस्थ हैं, जिनमें 04 प्रशिक्षु शामिल हैं। इनमें से 59 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जबकि 04 प्रशिक्षु पटवारी वर्तमान में अपने कर्तव्यों पर कार्यरत हैं। (01 पटवारी पूर्व से ही निलंबित है।) प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि काम पर वापस न लौटने की स्थिति में हड़ताली पटवारियों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग





