इस कालोनी को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया दुर्गा रंगमंच का भूमिपूजन और 7 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा
आरंग।केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग के अटल विहार कॉलोनी तिरंगा झंडा चौक गार्डन परिसर में दुर्गा रंगमंच के लिए भूमि पूजन किया। यह रंगमंच अधोसंरचना मद से 2.44 लाख की लागत से तैयार होगा।इस भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार विशेष रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर अटल विहार कॉलोनी को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने 7 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा भी की है।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कॉलोनी स्थित झंडा चौक दुर्गा पंडाल एवं महादेव अटलेश्वर दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी की आरती उतारी तथा नगर वासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अटल विहार कॉलोनीवासियों की मांग पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दोनों दुर्गा पंडालों के विकास के लिए कुल 7 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा कर कॉलोनीवासियों को बड़ी सौगात दी। इसके अंतर्गत महादेव अटलेश्वर दुर्गा पंडाल के लिए 3 लाख रुपये तथा झंडा चौक दुर्गा पंडाल के लिए 4 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की गई।विकास कार्यों की इस सौगात से दोनों पंडालों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार एवं धार्मिक आयोजनों को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी, बीजेपी कार्यकर्ता और कालोनी निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



