आरंग में श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-माँ को अर्पित किया गया 56 भोग-महा आरती के बाद हुआ स्मारिका का हुआ विमोचन
आरंग। श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर, आरंग में पंचमी के पावन अवसर पर और मंदिर के रजत जयंती वर्ष (25वें स्थापना उत्सव) को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर माँ दुर्गा को छप्पन भोग अर्पित किया गया और भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर को बैलून्स (गुब्बारों) और कदली (केले) के पेड़ों से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस पावन अवसर पर ‘स्मारिका/आरती पुस्तक’ का प्रकाशन किया गया। पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथियों पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यनारायण शर्मा, उदय नारायण अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। विमोचन के तुरंत बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को स्मारिका आरती पुस्तक वितरित की गई। माँ को छप्पन भोग लगाने के बाद, देर रात तक श्रद्धालुओं के बीच सुव्यवस्थित रूप से प्रसाद का वितरण किया जाता रहा।आरंग का यह 25वां स्थापना उत्सव क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग



