Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी

    November 9, 2026

    आकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन ने चमकी राजधानी रॉयल्स की फिटनेस-दिग्गजों ने दी बधाई

    November 9, 2026

    सोहाई बांधने की परंपरा शुरू-दीपावली से पुन्नी तक गूंजेगी लोकधुनें-घर घर जाकर राउत नाचा के रूप में लोगो को देते शुभ आशीष…

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी
    Blog

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 16, 2026341 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

    ​आरंग।विकासखंड आरंग के शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद नवीन विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पारदर्शी गठन न होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर ने गहरी नाराजगी जताई है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पार्षद खिलावन निषाद के नेतृत्व में विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) आरंग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। ​ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा 6 मई 2026 को जारी गाइडलाइन और छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12 जून 2026 को जारी निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों में SMC का पुनर्गठन किया जाना था। परंतु आरंग विकासखंड के अधिकांश स्कूलों में न तो अभिभावकों की बैठक बुलाई गई और ना ही सार्वजनिक सूचना देकर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई। कई स्थानों पर केवल कागजी खानापूर्ति कर पुरानी समितियों को ही कार्यरत दिखाया जा रहा है, जिससे पात्र अभिभावक और स्थानीय प्रतिनिधि समिति में अपनी भूमिका से वंचित हो रहे हैं। ​ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि है कि विकासखंड आरंग के सभी स्कूलों में SMC गठन की वर्तमान स्थिति की तत्काल जांच कराई जाए। ​जिन स्कूलों में समिति गठित नहीं हुई है, वहां पारदर्शी ढंग से विशेष अभिभावक बैठक आयोजित कर गठन किया जाए। ​नियमानुसार समिति में 75 प्रतिशत सदस्य विद्यार्थियों के माता-पिता या संरक्षक हों तथा महिलाओं व वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।केवल कागजों में गठन दर्शाने या पक्षपात करने वाले जिम्मेदार संस्था प्रमुखों व संकुल समन्वयकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। ​गठित समितियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट व स्कूल के सूचना पटल पर सार्वजनिक की जाए।
    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पार्षदखिलावन निषाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के मंदिरों में भी अपने कार्यकर्ताओं को बैठाने का काम कर रही है, जो बेहद निंदनीय है। अगर अगले 10 दिनों के भीतर विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का नियमानुसार और पारदर्शी पुनर्गठन नहीं किया गया, तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी BEO कार्यालय का घेराव करेगी। ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर खिलावन निषाद, नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता, सजल चंद्राकर , मंगल मूर्ति अग्रवाल ,पार्षद समीर गोरी, ईश्वर पटेल ,दीपक चंद्राकर, सुनील गोलू बघेल, देवेंद्र धृतलहरें, शुभम देवांगन , प्रणय बांसवार, मुकेश लोधी ,सागर जोशी संतु जलक्षत्रि, विवेक जलक्षत्रि, मनेश कंडरा, गिरिराज यादव, बल्ला साहू, खिलेंद साहू, तरुण मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी

    November 9, 2026

    आकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन ने चमकी राजधानी रॉयल्स की फिटनेस-दिग्गजों ने दी बधाई

    November 9, 2026

    सोहाई बांधने की परंपरा शुरू-दीपावली से पुन्नी तक गूंजेगी लोकधुनें-घर घर जाकर राउत नाचा के रूप में लोगो को देते शुभ आशीष…

    November 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी

    Vinod GuptaNovember 9, 202645 Views

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी
    • आकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन ने चमकी राजधानी रॉयल्स की फिटनेस-दिग्गजों ने दी बधाई
    • सोहाई बांधने की परंपरा शुरू-दीपावली से पुन्नी तक गूंजेगी लोकधुनें-घर घर जाकर राउत नाचा के रूप में लोगो को देते शुभ आशीष…
    • 11 नवंबर को यहाँ होगा भव्य मातर महोत्सव-अखाड़ा समिति के खिलाड़ी दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
    • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आरंग में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दीपोत्सव मिलन समारोह
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.