शारदीय नवरात्रि-भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गोविंद साहू ने आरंग क्षेत्र के विभिन्न गांवों में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
आरंग।शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं नया रायपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद साहू ने आरंग क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गुमा, बाना, अकोली कला, भोथली, गुखेरा, खमतराई और कलई गांवों में स्थापित माता दुर्गा के विभिन्न पंडालों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।दर्शन के उपरांत गोविंद साहू ने पंडाल समितियों के सदस्यों, युवाओं और उपस्थित माता-बहनों से आत्मीय भेंट की और सभी क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय पंडाल समितियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।इस धार्मिक एवं जनसंपर्क यात्रा के दौरान उनके साथ क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता लगातार साथ रहे, जिनमें चम्मन साहू (पूर्व सरपंच बाना), आशा राम साहू, तूला राम साहू, रूपचंद बंजारे, राजू गायकवाड़, रवि चंद्राकर, रोहित साहू, खूबचंद साहू और हीरा राम साहू (सरपंच गुमा) प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिन्होंने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विनोद गुप्ता-आरंग



