Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»Karnataka EVM Survey: 83% लोगों ने EVM को बताया भरोसेमंद, BJP ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला
    Blog

    Karnataka EVM Survey: 83% लोगों ने EVM को बताया भरोसेमंद, BJP ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJanuary 2, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार द्वारा कराए गए एक आधिकारिक सर्वेक्षण में EVM को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार राज्य की एक बड़ी आबादी चुनावी प्रक्रिया और वोटिंग मशीनों को पूरी तरह सटीक और भरोसेमंद मानती है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी लगातार ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं।

     ईवीएम हुई जीत

     नागरिकों के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार का मूल्यांकन’ नामक इस सर्वे में जनता का रुख साफ दिखा। इस सर्वेक्षण में 83.61% लोग ईवीएम को विश्वसनीय मानते हैं। जबकि 69.39% उत्तरदाताओं का मानना है कि ईवीएम से प्राप्त चुनावी नतीजे पूरी तरह सही होते हैं। वहीं 14.22% लोगों ने मशीन की विश्वसनीयता पर ‘मजबूत विश्वास’ व्यक्त किया है।

    102 विधानसभाओं की राय

    यह सर्वे कोई छोटा-मोटा अध्ययन नहीं था। इसमें बेंगलुरु, मैसूरु, बेलगावी और कलबुर्गी जैसे प्रमुख प्रशासनिक डिवीजनों के 102 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया। कुल 5,100 लोगों से उनकी राय ली गई।

    • कलबुर्गी: यहां सबसे ज्यादा 94.48% (सहमति + पूर्ण सहमति) लोगों ने ईवीएम पर भरोसा जताया।
    • मैसूरु और बेलगावी: इन क्षेत्रों में भी जनता का विश्वास 80% से ऊपर दर्ज किया गया।

    विपक्ष का तीखा हमला: ‘कांग्रेस के मुंह पर तमाचा’

    इन नतीजों के बाद BJP हमलावर हो गई है। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने इसे राहुल गांधी के ‘झूठे नैरेटिव’ का अंत बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब कांग्रेस हारती है तो ईवीएम पर रोती है, लेकिन उनकी अपनी सरकार का सर्वे ही उनकी पोल खोल रहा है। यह राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले दावों पर जनता का करारा तमाचा है।”

    बैलेट पेपर vs ईवीएम की बहस

    भाजपा ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि एक तरफ सरकार का सर्वे ईवीएम पर भरोसा दिखा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया स्थानीय निकाय चुनावों को पुराने ‘बैलेट पेपर’ सिस्टम से कराने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि डिजिटल इंडिया के दौर में पीछे हटना केवल अपनी राजनीतिक सुविधा के लिए संस्थाओं को बदनाम करने जैसा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    Vinod GuptaApril 17, 2026

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ. आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.