Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, समोदा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भागे अपहरणकर्ता

    October 16, 2026

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 16, 2026

    आरंग में श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-माँ को अर्पित किया गया 56 भोग-महा आरती के बाद हुआ स्मारिका का हुआ विमोचन

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, समोदा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भागे अपहरणकर्ता
    Blog

    बड़ी खबर-पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, समोदा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भागे अपहरणकर्ता

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 16, 2026223 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, समोदा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भागे अपहरणकर्ता

    बच्चे के घर नहीं लौटने की सूचना पर पुलिस ने की नाकेबंदी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच में जुटी रही टीम

    आरंग। रायपुर ग्रामीण पुलिस की तत्परता से घर से साइकिल चलाने निकला 8 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस की घेराबंदी और तलाशी अभियान के बीच कथित अपहरणकर्ता बच्चे को आरंग क्षेत्र के समोदा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालाजीपुरम कॉलोनी में एक परिवार किराए के मकान में रहता है। बच्चे की मां अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं, जबकि पिता मेडिकल स्टोर में काम करते हैं। बताया गया कि बच्चा घर से साइकिल चलाने निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा आसपास तलाश किए जाने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे थाना आरंग में इसकी सूचना दी गई।
    सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
    मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। संभावित रास्तों और सीमाओं पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई। वहीं, बच्चे की तलाश के लिए कॉलोनी और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार संभावित स्थानों पर तलाश में जुटी रहीं।
    समोदा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हुए आरोपी
    रायपुर ग्रामीण पुलिस के उच्चाधिकारी अभिषेक झा के अनुसार, तलाशी अभियान और नाकेबंदी के बीच बच्चे को समोदा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया गया, जहां से कथित अपहरणकर्ता फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
    बच्चे के सकुशल मिलने से परिजनों ने ली राहत की सांस
    काफी देर तक बच्चे का पता नहीं चलने से परिजन चिंतित थे। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 16, 2026

    आरंग में श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-माँ को अर्पित किया गया 56 भोग-महा आरती के बाद हुआ स्मारिका का हुआ विमोचन

    October 16, 2026

    इस कालोनी को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया दुर्गा रंगमंच का भूमिपूजन और 7 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

    October 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, समोदा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भागे अपहरणकर्ता

    Vinod GuptaOctober 16, 2026223 Views

    बड़ी खबर-पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, समोदा पेट्रोल पंप के पास…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • बड़ी खबर-पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, समोदा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भागे अपहरणकर्ता
    • आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • आरंग में श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-माँ को अर्पित किया गया 56 भोग-महा आरती के बाद हुआ स्मारिका का हुआ विमोचन
    • इस कालोनी को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया दुर्गा रंगमंच का भूमिपूजन और 7 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा
    • शारदीय नवरात्रि-भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गोविंद साहू ने आरंग क्षेत्र के विभिन्न गांवों में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.