Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। वर्ष 2026 को राज्य सरकार द्वारा ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़, मां महामाया रतनपुर, मां दंतेश्वरी दंतेवाड़ा, मां चंद्रहासिनी चंद्रपुर और मां कुदरगढ़ी सूरजपुर के पावन धाम को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
बिलासपुर। बिलासपुर में शनिवार देर रात कोटा मार्ग पर ग्राम खपराखोल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में लगभग छह यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जुनेजा बस (क्रमांक CG 16 H 0109) बिलासपुर से सेमरिया (लोरमी) जा रही थी। बस में सवार यात्री चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान खपराखोल के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से…
रायपुर – दुर्ग जिले पुलिस दुर्ग जिले में पुलिस भर्ती के नाम पर बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक परिवार से 3 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर लिया गया। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़ित ग्राम डूडेंरा,थाना उतई क्षेत्र का निवासी है। वर्ष 2012 में जिला बलौदाबाजार में निकली पुलिस भर्ती के दौरान उसकी पहचान मोरिद निवासी शोभाराम साहू से हुई। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए बेटे को आरक्षक पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले 3.50 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने 8 जून…
रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र के ग्रामीणों और पुलिस के बीच भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने पथराव करते हुए न केवल महिला थाना प्रभारी की पिटाई कर दी बल्कि कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। तमनार क्षेत्र के 14 गांव के ग्रामीण पिछले दिनों जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लाक के लिये हुई जनसुनवाई को फर्जी बताकर लिबरा गांव में स्थित सीएचपी चौक में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिससे जिंदल कंपनी में भारी वाहनों…
RAIPUR | छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत राज्य शासन के सभी विभागों और कार्यालयों में शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर/कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक और भृत्य/चौकीदार जैसे पदों पर सीधी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों को आदेश जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अब इन पदों पर नियुक्ति तय मानकों और निर्धारित योग्यता के आधार पर ही की जाएगी। शासन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और योग्य…
रायपुर। भारतीय रेलवे द्वारा अगले पाँच वर्षों में देश के 48 प्रमुख शहरों में रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने की जो महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी शामिल किया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का व्यापक आधुनिकीकरण हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी…
बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एर्रापल्ली गांव में सनसनीखेज वारदात हुई। शुक्रवार की रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक पर नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का शक जताते हुए हत्या की गई है। हालांकि, घटना की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पहले खुद नक्सली था मृतक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुदरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुदरा पूर्व में नक्सली संगठन से आत्मसमर्पण कर चुका था और इसके बाद…
Aaj Ka Panchang 28 October 2025: आज का पंचांग हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज 28 अक्टूबर 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं. आज का पंचांग : 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी रात -04:29 उपरांत अष्टमीश्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47सूर्योदय 05:55सूर्यास्त-05:11सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पूर्वाषाढा उपरांत उत्तराषाढा , योग -धृति ,करण -व ,सूर्योदय कालीन…
aaj Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 28 December 2025: 28 दिसंबर के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को भगवान सूर्य की पूजा करने से मान-सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 28 दिसंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। मेष आज का…
Indian Railways Fare Hike: भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो कल 26 दिसंबर 2025 से लागू हो गई है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्राओं पर लागू होगी, जबकि छोटी दूरी और लोकल ट्रेनों पर कोई बदलाव नहीं। रेलवे को इससे चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। बता दें कि, साधारण श्रेणी में 215 किमी से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा लगेगा। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोच और सभी एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर…
