Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​”दिशा, दीक्षा और मार्गदर्शन-शा. महाविद्यालय आरंग में नवोदित विज्ञान छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित”

    July 23, 2026

    26वीं राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में यहां की बालिकाएं करेंगी रायपुर जोन का प्रतिनिधत्व

    July 23, 2026

    समोदा नगर पंचायत में 03 मनोनीत एल्डरमेनो ने ली शपथ-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी शुभकामनाये

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG : धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, इलाके में दहशत, पहले नक्सली था मृतक
    छत्तीसगढ़

    CG : धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, इलाके में दहशत, पहले नक्सली था मृतक

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 28, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एर्रापल्ली गांव में सनसनीखेज वारदात हुई। शुक्रवार की रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक पर नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का शक जताते‌ हुए हत्या की गई है। हालांकि, घटना की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

    पहले खुद नक्सली था मृतक

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुदरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुदरा पूर्व में नक्सली संगठन से आत्मसमर्पण कर चुका था और इसके बाद वह अपने गांव एर्रापल्ली में ही रह रहा था। इसी बात को लेकर नक्सली उस पर लगातार संदेह कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी शक के चलते नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

    नक्सलियों ने तड़के सुबह उतारा मौत के घाट

    बताया जाता है कि देर रात नक्सली गांव में पहुंचे और बुदरा को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    आत्मसमर्पण नक्सलियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

    घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को अवगत कराया गया। पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके के लिए रवाना होने की तैयारी में जुटी है। हालांकि, क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील और दुर्गम होने के कारण पुलिस की त्वरित पहुंच में कठिनाइयों की बात कही जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की संभावना है। इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में आत्मसमर्पित नक्सलियों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​”दिशा, दीक्षा और मार्गदर्शन-शा. महाविद्यालय आरंग में नवोदित विज्ञान छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित”

    Vinod GuptaJuly 23, 20264 Views

    ​”दिशा, दीक्षा और मार्गदर्शन-शा. महाविद्यालय आरंग में नवोदित विज्ञान छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित”…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.