Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई-की दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना

    November 5, 2026

    शिक्षकों की लापरवाही पड़ेगी भारी-‘प्रशस्त’ व ‘लइका चिन्हारी’ ऐप में दिव्यांग बच्चों का डाटा छिपाया तो लगेगा 5 लाख तक जुर्माना

    November 5, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में दीपावली मिलन समारोह संपन्न-सुवा, गौरा-गौरी और राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»रायगढ़ के तमनार में पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच बवाल,महिला टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मी घायल
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ के तमनार में पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच बवाल,महिला टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मी घायल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 28, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र के ग्रामीणों और पुलिस के बीच भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने पथराव करते हुए न केवल महिला थाना प्रभारी की पिटाई कर दी बल्कि कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

    तमनार क्षेत्र के 14 गांव के ग्रामीण पिछले दिनों जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लाक के लिये हुई जनसुनवाई को फर्जी बताकर लिबरा गांव में स्थित सीएचपी चौक में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिससे जिंदल कंपनी में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। शनिवार की दोपहर भारी संख्या में पुलिस बल सीएचपी चैक पहुंची और आंदोलन कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान गाडियों का परिचालन शुरू होते ही तमनार क्षेत्र के ग्राम खुषरूलेंगा गांव में भारी वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन के चालक को गाड़ी में बांधकर उसकी पिटाई कर दी।मामले की जानकारी मिलते ही तमनार थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा रहीं थीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने लात- घूसों और लाठी- डंडे से महिला थाना प्रभारी को जमकर पीटा। ग्रामीणों ने वहां मौजूद कई गाडियों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही तनाव को देखते हुए पूरे गांव की बत्ती काट दी गई है और पूरा का पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

    इस मामले में जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि आज दोपहर करीब दो से ढाई बजे के आसपास जहां पिछले 15 दिनों से ग्रामीण शांति पूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं। आज कुछ असामाजिक तत्वों के उकसाये जाने पर मौके पर पथराव शुरू हो गया। इस दरम्यान सुरक्षा बल में तैनात कई जवान चोटिल हुए हैं। जिसके बाद वे अपनी जान बचाकर वहां से भागे। कलेक्टर ने बताया कि इस घटना के दो घंटे बाद स्थानीय जनप्रतिनिधयों के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा करने का प्रयास किया गया, परंतु उग्र ग्रामीणों ने फिर से पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। कुछ घायलों का तमनार में इलाज जारी है और कुछ को रायगढ़ भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई-की दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना

    Vinod GuptaNovember 5, 202641 Views

    आरंग नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप को दी जन्मदिन की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई-की दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना
    • शिक्षकों की लापरवाही पड़ेगी भारी-‘प्रशस्त’ व ‘लइका चिन्हारी’ ऐप में दिव्यांग बच्चों का डाटा छिपाया तो लगेगा 5 लाख तक जुर्माना
    • सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में दीपावली मिलन समारोह संपन्न-सुवा, गौरा-गौरी और राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
    • प्रतिभाओं का सम्मान-समाज का स्वाभिमान-भानसोज परिक्षेत्र साहू समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
    • दिवाली पर दांव लगाना पड़ा भारी-आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-दो फड़ों से 13 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार; ₹46,500 नकद बरामद
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.