Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर-उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पिछले दो वर्षों में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा किए गए कार्यों तथा विभाग की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त सीईओ श्री दुष्यंत कुमार रायस्त और अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।
रायपुर : आगामी नववर्ष आगमन के मद्देनजर आज दिनांक 29.12.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा, फार्म हाउस एवं बार संचालकों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईनa रमाकांत साहू, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र…
india women vs sri lanka women : भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 (IND vs SL T20I) सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मैच 30 रन से अपने नाम किया और सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए। यह भारत का महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब…
रायपुर। नए साल की शुरुआत होने वाली है। साल 2026 के स्वागत में बस 72 घंटे का वक्त बचा है। नये साल में होने वाले शासकीय अवकाश की सूची पहले जारी हो गयी है। अवकाश के साथ स्थानीय प्राथमिकताओं के आधार पर तीन स्थानीय अवकाश भी दिया जायेगा। स्थानीय अवकाश को लेकर जिला प्रशासन निर्णय लेता है, कि वो स्थानीय अवकाश की सूची में से कौन से तीन अवकाश पर जिले में छुट्टी का निर्णय लेगा। सरगुजा में कलेक्टर अजीत बसंत ने तीन स्थानीय अवकाश का ऐलान किया है। जिन तीन तिथियों में अवकाश घोषित किया गया है, उसमें ढोल…
Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि में रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय… Aaj Ka Panchang 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार दिन: मंगलवारतिथि: पौष, शुक्ल पक्ष, एकादशी (सुबह 07:11 AM तक, उसके बाद द्वादशी)संवत: श्री शुभ संवत 2082शक संवत: 1947हिजरी सन: 1447सूर्योदय: 06:40 AMसूर्यास्त: 05:08 PM नक्षत्र, योग व करणसूर्योदय कालीन नक्षत्र: अश्विनी (सुबह 08:31 AM तक), उसके बाद भरणीयोग: सिद्ध (सुबह 06:05…
Today Horoscope: आज 30 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को विशेष योग बन रहे है. कई राशियों पर आज इसका असर देखने को मिल सकता है. आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है,आइए जानते हैं कि ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से, क्या कहता है आपका आज का राशिफल… मेष राशिआज के दिन धन संबंधित कोई भी निर्णय लेने से बेहतर रहेगा कि आप अपने कार्यों को समय पर पूर्ण करें और घर में बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह लेकर निवेश करने से आपको सफलता प्राप्त होगी.ऐश्वर्य…
रायपुर। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के 450,000 सरकारी कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। आज से अगले तीन दिन तक सरकारी काम काज पर असर पड़ने वाला है। आज से छत्तीसगढ़ के 4 लाख 50 हजार कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से ‘काम बंद–कलम बंद’ आंदोलन की शुरुआत कर दी है। जो 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाली है। जानकारी के मुताबिक़, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने महंगाई भत्ता (DA) और DA एरियर्स समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने…
Raipur Crime : राजधानी रायपुर में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। इंस्टाग्राम के जरिए किया संपर्क जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क किया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले भी जा चुका है जेल गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित देवांगन के रूप में हुई है, जो रायपुर के डीडी नगर थाना…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश संपूर्ण मानव समाज, देश और दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक है, जो सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाता है। मुख्यमंत्री आज बेमेतरा जिले में आयोजित गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव एवं राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नवागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए 165 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत वाले 44 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फरसाबहार के साथ-साथ कुनकुरी एवं मनोरा में स्थापित किए गए पोषण पुनर्वास केंद्रों का शुभारंभ किया। इन तीनों पुनर्वास केंद्रों को 10-10 बिस्तरों की सुविधा के साथ प्रारंभ किया गया है। इनके शुभारंभ के साथ ही जशपुर जिले में पोषण पुनर्वास केंद्रों की संख्या 6 हो गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं से बच्चों के स्वास्थ्य और उनके ईलाज के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री इस मौके पर बच्चों के लिए पोषण कीट के साथ खिलौने भी…
