Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»Aaj Ka Rashifal: 28 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
    Blog

    Aaj Ka Rashifal: 28 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 28, 20253 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    aaj Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 28 December 2025: 28 दिसंबर के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को भगवान सूर्य की पूजा करने से मान-सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 28 दिसंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

    मेष

    आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरपूर होगा। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पूरा करेंगे। आज आपको ऑफिस या बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है इस वजह से मन खुश रहेगा। काफी लंबे समय के बाद आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बस इस चीज का ध्यान रखें कि गुस्से में आकर आपको कोई भी फैसला नहीं लेना है।

    वृषभ

    आज वृषभ राशि वालों की मेहनत रंग लाती दिख रही है। पैसों से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत आज रंग लाएगी। आज परिवार में खुशियों का माहौल होगा। बस आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। खानपान को लेकर लापरवाही ना करें।

    मिथुन

    आज नए लोगों से संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपकी बातों से लोग इन्फ्लुएंस होते हैं और आज भी होंगे। ऐसे में सही चीजों पर ही बोलें। आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं तो आने वाले समय में आप यात्रा कर सकते हैं। हो सकता है कि मन आज थोड़ा सा भटके। ऐसे में आज सिर्फ जरूरी काम में ही फोकस बनाकर रखें।

    कर्क

    आज आप इमोशनल तौर से थोड़े से सेंसेटिव हो सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे पर फिर से सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ रहें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। काम के मामले में थोड़ा धैर्य बनाकर रखना होगा।

    सिंह

    आज आपका कॉन्फिडेंस एकदम नेक्स्ट लेवल होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। लव लाइफ फिर से ट्रैक पर आएगी और आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके खर्चे अब बढ़ सकते हैं। ऐसे में अपने बजट का पूरा ख्याल रखें।

    कन्या

    आज आप काम का प्रेशर फील कर सकते हैं। अपने मेहनत से आप हर चुनौती को पार कर लेंगे। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। परिवार में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अच्छी सेहत के लिए आराम की भी जरूरत है। रूटीन को हमेशा फॉलो करें।

    तुला

    आज आप प्रोफेशनल लाइफ में काफी फोकस्ड रहने वाले हैं। जो प्लानिंग आप लंबे समय से कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार आने के चांस हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

    वृश्चिक

    आज आपके मन में नए विचार आएंगे। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति अब धीरे-धीरे सुधरेगी। स्क्रीन टाइमिंग कम करें और रात में सोने का समय निर्धारित करें। देर रात भारी खाना ना खाएं।

    धनु

    आज हर एक चीज में बैलेंस बनाकर चलने की जरूरत है। हो सकता है कि आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो। ऐसे में आज क्लैरिटी के साथ बात करने की जरूरत है। बस इस बात का ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें।

    मकर

    आज आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना लें। चीजों को सोच-समझकर ही आगे बढे़ं। आज लव लाइफ मजबूत होगी। कामकाज के मामले में सही प्लानिंग की जरूरत होगी। अपनी पर्सनल बातें किसी से भी शेयर ना करें।

    कुंभ

    आज भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। यात्रा के योग बन रहे हैं। बाहर का खाना कम ही खाएं। अपनों के साथ वक्त बिताने की सोचें।

    मीन

    आज मन शांत रहेगा। अंदर से आप काफी इमोशनल फील करने वाले हैं। हो सकता है कि आज धार्मिक काम में मन लगे। लव लाइफ में चीजें आसान होती दिखेंगी। आज कोई भी फैसला लेने से पहले उसके हर पहलू को सोच लें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 19, 202626 Views

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन आरंग।पीएम श्री अरुंधती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.