Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर। मत्स्य विभाग द्वारा वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) के लिए संरक्षण देने के लिए जिले की तालाबों, जल स्त्रोतों, नदी-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदीयों और जलाशयों में 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को ”बंद ऋतु (क्लोज सीजन)“ के रूप में घोषित किया है। इनमें सभी प्रकार का मत्स्याखेट 15 अगस्त 2025 तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम के नियम-3 (5) के अन्तर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों सजा एक साथ होने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन की कीमतें जल्द ही बढ़ने वाली हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू की जाएंगी। पंजीयन विभाग के सूत्रों का कहना है कि नई गाइडलाइन दरों के लागू होने के बाद पूरे राज्य में जमीन की कीमतों में कम से कम 10-15% और कुछ क्षेत्रों में 20-25% तक की वृद्धि हो सकती है। सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जमीन के प्रचलित मूल्यों का आकलन किया है, जिसके आधार पर नई दरें तय की जाएंगी। रायपुर के 50 किलोमीटर के दायरे में जमीन की कीमतें सबसे…
रायपुर। मेडिकल कॉलेज से संबंधित अस्पतालों में मीडिया कवरेज के चिकित्सा शिक्षा विभाग से जारी प्रोटोकॉल ने बवाल मचा दिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ शासन ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में रोगियों की फोटो और वीडियो लेने पर रोक लगा दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि जब तक रोगी या उसके अभिभावक की लिखित सहमति नहीं होगी, तब तक किसी भी मीडिया या व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में बाउंसर विवाद के दौरान मीडिया कवरेज को लेकर काफी…
महासमुंद। कहते है शिक्षक भविष्य निर्मता होते है लेकिन इस शिक्षक दंपति का शर्मनाक मामला सामने आया है। शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले शिक्षक दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक दंपति ने लोगों को भरोसे में लेकर 18 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया अपने पूर्व मकान मालिक समेत 5 लोगों से 18 लाख 73 हजार रुपए वसूल लिए। साढ़े 18 लाख रुपये को फिल्म निर्माण में लगा दिया। समय सीमा बीतने पर लोगों ने जब पैसे मांगे तो उन्हें रकम भी वापस नहीं की। शिकायत…
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले 16 जून को छत्तीसगढ़ आने वाले थे। मगर अहमदाबाद विमान दुर्घटना की वजह से उनका आना स्थगित हो गया था। पता चला है, अमित शाह का संशोधित दौरा तैयार हो गया है। वे 22 जून को शाम रायपुर आएंगे। रायपुर के बीजेपी मुख्यालय में वे रात्रि विश्राम करेंगे। अमित शाह रायपुर दौरे में नक्सल इश्यू को लेकर बड़ी बैठक करेंगे। इसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी जैसे केंद्रीय सुरक्षा बलों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुकमा नक्सली हमले में शहीद एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे को श्रद्धांजलि देने उनके घर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1 मंत्रिपरिषद ने अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति सूची में तकनीकी कारणों से शामिल होने से वंचित जातियों को प्राप्त होने वाली कतिपय सुविधाएं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव तथा पबिया, पविया, पवीया समाज के विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति के समतुल्य एवं डोमरा जाति के विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति के समतुल्य राज्य मद से मात्र राज्य छात्रवृत्ति तथा शिष्यवृत्ति प्रदान किये जाने एवं छात्रावास-आश्रमों में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाईन आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र स्थानीय निवासी को नियमानुसार परीक्षा में उपस्थिति होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क की वापसी केवल उसी बैंक खाते…
‘अब मुझे टोल मंत्री मत कहिए’ — गडकरी ने किया बड़ा ऐलान, तीन दिन में टोल सिस्टम पर बड़ा अपडेट नई दिल्ली। देशभर के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आगामी तीन दिन के भीतर टोल टैक्स सिस्टम को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। नितिन गडकरी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा — ‘लोग मुझे टोल मंत्री कहते हैं… लेकिन अब यह नाम मुझे पसंद नहीं। मैं खुद इस सिस्टम से परेशान हूं और इसे जल्द खत्म या बदलने वाला हूं।’ गडकरी ने कहा…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मानसून के आगमन के साथ ही माना जा रहा है कि किसानों और खाद से जुड़ी समस्याओं को लेकर लेकर साय कैबिनेट में अहम फैसला लिया जा सकता है। दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर भी अहम फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रायपुर। सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल से आज भाठागांव से धमतरी रोड तक नहर के ऊपर निर्माणाधीन सड़क से प्रभावित नागरिकों ने भेंट कर अपनी समस्याएं साझा कीं। नागरिकों ने बताया कि वे विगत 40 वर्षों से अधिक समय से वहां निवासरत हैं और उन्हें बेघर न किया जाए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रभावितों की बातें गंभीरता से सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, हम विकास भी करेंगे और जनता को भी सुरक्षा और सम्मान के साथ रखेंगे। किसी को भी बेघर नहीं किया जाएगा। यदि…
