Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर। 21 जून को देशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है, वहीं छत्तीसगढ़ जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथियों की सूचि जारी कर दी गई है। सामान्य प्रसाशन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार राज्यपाल रामेन डेका रायपुर में और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में योग करेंगे। इसी तरह दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम में, डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में मुख्य अतिथि होंगे। देखिए सूची आपके जिले में कौन होंगे योग दिवस के मुख्य अतिथि
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने G7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कनाडा की यात्रा के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को एक विशेष भेंट दी। मोदी ने उन्हें बिहार की मूर्तिकला परंपरा का सुंदर उदाहरण पीतल का बोधि वृक्ष भेंट स्वरूप दिया। यह पीतल का बोधि वृक्ष न सिर्फ कला का उत्कृष्ट नमूना है, बल्कि यह बौद्ध धर्म में ज्ञान, शांति और आध्यात्मिक जागृति का भी प्रतीक माना जाता है। यह वही पवित्र वृक्ष है, जिसके नीचे महात्मा बुद्ध को बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस उपहार की खासियत यह है कि…
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया है। बता दें कि जिला निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार नमिता मास्कोले को पिथौरा का तहसीलदार बनाया गया है। तहसील कार्यालय बसना में पदस्थ तहसीलदार ममता ठाकुर को जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। वहीं बागबाहरा के अतिरिक्त तहसीलदार भवानी शंकर साव को जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। पिथौरा तहसीलदार नितिन ठाकुर को बागबाहरा तहसील कार्यालय भेजा गया है। इसके साथ ही महासमुंद तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू को तहसील कार्यालय…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित चंदखुरी के कौशल्या धाम में जल्द ही भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। भगवान राम के ननिहाल कहे जाने वाले इस पावन स्थल पर अब 51 फीट ऊंची नई मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसे ग्वालियर के प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा और उनकी टीम ने तैयार किया है। sandstone से बनी यह प्रतिमा तीन हिस्सों में तैयार की गई है, जिसे ट्रेलर के ज़रिए कौशल्या धाम लाया जाएगा और यहीं जोड़कर स्थापित किया जाएगा। अब तक इस पर 72 से 74 लाख रुपये खर्च किए जा…
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा आदिम जाति विकास विभाग द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत और क्षेत्र संयोजकों के अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना जारी की गई है। यह आदेश आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी की गई है, यह आदेश तत्काल प्रभाव से हो गया है, जिन अधिकारियों की पदस्थापनाएं की गई है, वह इस प्रकार है: –
कांग्रेस अध्यक्ष के काफिले में बड़ा हादसा — 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, पूर्व विधायक समेत 4 लोग घायल!
छत्तीसगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक काफिले में शामिल 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में पूर्व विधायक समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसे हुआ हादसा? घटना की जानकारी के अaनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने काफिले के साथ किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गाड़ी ने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी…
मथुरा। प्रसिद्ध शिवकथा वाचक प्रदीप मिश्रा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला महाराष्ट्र के वीण में कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी का है। मिश्रा ने कथा के मंच से चित्रगुप्त भगवान को ‘मुच्छड़’ कह दिया, जिससे सनातन समाज आक्रोशित है। इस घटनाक्रम के विरोध में बुधवार को स्वामी सच्चिदानंद अपने समर्थकों के साथ मथुरा एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद समर्थकों ने जमकर नारेबाज़ी करते हुए प्रदीप मिश्रा के पोस्टर फाड़कर आग के हवाले…
रायपुर :- राज्य सरकार द्वारा तबादला नीति को मंजूरी मिलने के बाद विभिन्न विभागों में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने भी बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी और अन्य विभागों में भी जल्द तबादले की अधिसूचनाएं जारी की जाएंगी। देखिए, लोक निर्माण विभाग में किन-किन अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला हुआ है और उन्हें नई पदस्थापना कहाँ दी गई है…
नई दिल्ली। भूकंप और सुनामी जैसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का पूर्व संकेतक मानी जाने वाली रहस्यमयी मछली ‘डूम्सडे फिश’ यानी ओअरफिश ने एक बार फिर दुनिया को चिंता में डाल दिया है। बीते कुछ हफ्तों में न्यूजीलैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में इस रहस्यमयी मछली के लगातार दिखने की खबरों ने न सिर्फ वैज्ञानिकों बल्कि आम जनता को भी चौंका दिया है। असल में ओअरफिश समुद्र की गहराइयों में रहती हैं उनका इस तरह से निकलकर सतह पर चौंकाने वाला है। जापानी लोककथाओं में इस मछली को भूकंप और सुनामी जैसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का पूर्व संकेतक माना जाता…
बिलासपुर। कोर्ट रूम यह भी चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन ना करने पर कार्रवाई की जाएगी। रजिस्ट्रार जनरल ने अपने आदेश में लिखा है कि पक्षकार व वादीगण, जो अपने मामलों की कार्रवाई के दौरान न्यायालय कक्ष में उपस्थित रहना चाहते हैं, उन्हें सख्त निर्देश दिया जाता है कि वे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (स्विच-ऑफ मोड में भी) न ले जाएं। साथ ही न्यायालय की कार्रवाई के किसी भी भाग को रिकॉर्ड न करें। रजिस्ट्रार जनरल ने हिदायत दी है कि उपरोक्त निर्देशों का पालन न करने पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (न्यायालय कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग) नियम, 2022…
