Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित वृहद एवं भव्य कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार का राज्य के तंेदूपत्ता संग्राहकों से किया गया एक और वादा पूरा होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किये जाने का वादा किया था, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार द्वारा पुनः शुरू की जा रही यह…
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले से ही इस तरह के शर्मनाक घटना के चलते शासकीय सेवा से निलंबित था। घटना 9 जून की है जब शिक्षक शैलेष वर्मा ने नाबालिक छात्रा को परीक्षा में पास कराने के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ किया था। शुरुआत में तो छात्रा इस घटना से परेशान थी लेकिन बड़ी हिम्मत करके उसने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताया, जिसके बाद…
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 19 मई 2025 विक्रम संवत – 2082 कालयुक्तशक सम्वत – 1947 विश्वावसुआषाढ़ – पूर्णिमान्तज्येष्ठ – अमान्त तिथिअष्टमी – 11:55 ए एम तक नक्षत्रउत्तर भाद्रपद – 11:17 पी एम तक योगसौभाग्य – 02:46 ए एम, जून 20 तक सूर्य और चंद्रमा का समयसूर्योदय – 06:02 ए एमसूर्यास्त – 07:18 पी एमचन्द्रोदय – 01:18 ए एम, जून 20चन्द्रास्त – 01:08 पी एम शुभ कालअभिजीत मुहूर्त – 12:13 पी एम से 01:06 पी एमबह्म मुहूर्त – 04:36 ए एम से 05:19 ए एमगोधूलि मुहूर्त- 07:17 पी एम से 07:39 पी एम अमृत काल- 06:42 पी एम से…
19 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 17 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक और शीतलाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा…
रायपुर : रायपुर एयरपोर्ट से सोमवार को बड़ी खबर सामने आई, जहां दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट तकनीकी खराबी की वजह से लॉक हो गया। करीब 40 मिनट तक यात्री विमान के अंदर फंसे रहे। फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे भी मौजूद थे। रायपुर में दोपहर 2.25 बजे लैंड करने वाली इस फ्लाइट में सैकड़ों यात्री सवार थे। एयरपोर्ट स्टाफ ने भारी मशक्कत के बाद गेट खोलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मेकर्स अब दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। जैसे ही कोई फिल्म या सीरीज खत्म होती है, उससे पहले ही नई रिलीज के लिए कमर कस ली जाती है। OTT प्लेटफॉर्म्स और सिनेमाघरों में हर हफ्ते कुछ न कुछ नया परोसा जा रहा है, ताकि दर्शकों को बोरियत महसूस न हो। 9 से 15 जून तक मनोरंजन की जबरदस्त खुराक मिलने के बाद, अब 16 से 22 जून के बीच भी दर्शकों के लिए क्राइम, हिस्टोरिकल, कॉमेडी और थ्रिलर जैसे तमाम जॉनर की दमदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। तो चलिए बिना…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए। मंत्रिपरिषद द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वाेच्च बलिदान को ध्यान में रखते हुए अनुकम्पा नियुक्ति हेतु जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश-2013 की कंडिका 13 (3) में संशोधन करते हुए निर्णय लिया है कि – नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस सेवकों के प्रकरण में उनके परिवार के किसी भी पात्र सदस्य (महिला या पुरूष) को विकल्प के आधार पर पुलिस विभाग के अलावा, किसी अन्य विभाग में, राज्य के किसी भी जिला, संभाग…
गरियाबंद : छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेशर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद ने दोस्ती को खून से रंग दिया। जानकारी के मुताबिक, गांव का निवासी मानसिंह अपने ही दोस्त मिलाप राम के साथ किसी बात को लेकर उलझ पड़ा। बात इतनी बढ़ी कि मानसिंह ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से मिलाप राम पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मानसिंह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने तुरंत छुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर…
महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली विवाद के चलते कर दी अपने बहन की हत्या। बसना पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार। हत्या का मामला दर्ज। बता दें कि बसना थाना क्षेत्र में एक कलयुगी भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन को मामूली विवाद पर लकड़ी के गुटके से मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मामला बीती रात्रि को बसना थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15, आदर्श नगर निवासी गोलू उर्फ सलीम जौहरी अपनी बहन सलमा जौहरी विवाद हो गया। विवाद के चलते सगे भाई ने सलीम जौहरी ने लकड़ी के गुटके से सिर…
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने खूनी खेल खेलते हुए तीन ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी और 12 लोगों का अपहरण कर जंगल ले गए। हालांकि बाद में अपहृत सभी ग्रामीणों को रिहा कर दिया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने पहले तीन ग्रामीणों की हत्या की, जिनकी पहचान जग्गू मोडियाम, अनिल मंडावी और सोमा मोडियाम के रूप में हुई है। इसके बाद उन्होंने गांव से 12 अन्य लोगों को अगवा कर जंगल में ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, अपहरण किए…
