Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    July 28, 2026

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 19 June 2025 : 3 राशियों का साथ, हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 19 June 2025 : 3 राशियों का साथ, हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 19, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    19 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 17 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक और शीतलाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने पद और आय को एक समान बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, परंतु हिम्मत न हारें और प्रयासरत रहें। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, चौकन्ना रहना भी जरूरी है। अपने खर्चों को कम करके आर्थिक समस्या से बच सकते हैं। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरा कर लेंगे। 

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 07

    वृष राशि

    आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर घर में सुधार संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो अपने सामर्थ्य के अंदर ही खर्च करेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करेंगें और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज बिल्डर्स किसी मकान की सेल से अच्छा लाभ कमाएंगे। 

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक-  03

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना पड़ सकता हैं। आज बेवजह बाहरी गतिविधियों में समय बिताने से खर्च बढ़ेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी जानकर व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, ऐसा करना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। 

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 06

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज सकारात्मक दिनचर्या रहेगी। आपकी बहुत सी परेशानियों का हल निकलेगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपने आपको बेहतर महसूस करेंगे। आज घर से संबंधित गतिविधियों पर आपको सहयोग देना होगा। इससे परिवार काफी हद तक सुरक्षित महसूस करेगा। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक-02

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। आपकी व्यापारिक योजनायें सफल होंगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको सुकून मिलेगा और दोबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। आज उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आपको आज किसी मित्र से धन का लाभ होगी जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा। आज भाई बहन के बीच में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी, आपसी रिश्ता मज़बूत बनेगा। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 07

    कन्या राशि

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कारोबार में लोगों के अनुभव को आत्मसात करना तरक्की में सहायक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। आज किसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए उधार लेना पड़ सकता है जिसे आप जल्द चुका भी देंगे। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 09

    तुला राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज व्यवसाय में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अगर कहीं निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो उचित रहेगा। दूरदराज क्षेत्रों से व्यवसायिक संपर्क बनेंगे। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, मॉर्निंग एक्सरसाइज की रूटीन अपनाएं, आपको लाभ जरुर मिलेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 04

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। आज घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखेंगे। बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश न लगाएं, उनके साथ मित्रवत व्यवहार करना उचित होगा। अचानक ही किसी मेहमान के घर आने से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो जाएगी। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियाँ जल्द ही दूर होंगी। 

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 05

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजें समय के साथ बदलती है। आज व्यस्त और लाभकारी दिन है। प्रयास करने पर आपका कोई विशेष उद्देश्य पूरा हो सकता है। आज एनीमेशन डिजाइनर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।

    • शुभ रंग- मजेंटा
    • शुभ अंक- 08

    मकर राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आज अपने स्वभाव में ठहराव और सहजता लाएं। जल्दबाजी में सलिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने निजी कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। चिंता न करें, जल्दी ही समय बेहतर होगा। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज शोरूम के कारोबारियों की अच्छी इनकम होगी।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 04

    कुंभ राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आज पुरानी बातें वर्तमान पर हावी न होने दें, क्योंकि इससे फायदा नहीं होगा, बल्कि संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। आज आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देंगे। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 

    • शुभ रंग- ऑरेंज
    • शुभ अंक- 09

    मीन राशि

    आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आज अपने नजदीकी मित्रों और संपर्क सूत्रों के साथ रिश्तों को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आज पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर और मेल-मिलाप संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। 

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 02
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    Rekhraaz SahuJuly 28, 20265 Views

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.