Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की राहत के बाद खुला जाम

    November 7, 2026

    ब्रेकिंग-भारतमाला प्रोजेक्ट में लगे तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंदा-मौके पर मौत-शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    November 7, 2026

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की राहत के बाद खुला जाम
    Blog

    बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की राहत के बाद खुला जाम

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 7, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की राहत के बाद खुला जाम

    आरंग।आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भिलाई में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश, तात्कालिक सहायता राशि और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के बाद करीब 6 घंटे चला यह प्रदर्शन दोपहर लगभग 1:30 बजे समाप्त हुआ।
    नहाने जा रहे युवक को हाइवा ने रौंदा
    मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भिलाई निवासी मनोज धीवर सुबह नहाने के लिए निकला था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मनोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    सड़क पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण
    हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर भी था कि क्षेत्र की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और भारी वाहन चालक अक्सर शराब पीकर लापरवाही से गाड़ियां दौड़ाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष प्रमुख मांगें रखीं की।आरोपी हाइवा चालक पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त प्रतिबंध और नियमित जांच की जाए। खस्ताहाल सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा और सहायता राशि प्रदान की जाए।
    6 घंटे बाद इन आश्वासनों पर खुला जाम
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। प्रशासनिक स्तर पर मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की राहत राशि का चेक सौंपा गया। साथ ही दुर्घटनाकारित हाइवा को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासनिक स्तर पर मांगों पर त्वरित अमल होने के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त करने पर सहमति जताई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया और मार्ग पर यातायात बहाल कराया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-भारतमाला प्रोजेक्ट में लगे तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंदा-मौके पर मौत-शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    November 7, 2026

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026

    अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान

    November 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की राहत के बाद खुला जाम

    Vinod GuptaNovember 7, 20261 Views

    बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की राहत के बाद खुला जाम
    • ब्रेकिंग-भारतमाला प्रोजेक्ट में लगे तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंदा-मौके पर मौत-शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
    • सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन
    • अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान
    • आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.