Author: Khabar Chhattisgarh News
बिलासपुर। रायपुर रोड स्थित होटल पेट्रेशियन में पांच युवक शराब और हुक्का पीते मिले, साथ ही कोलकाता की दो क्लब डांसर भी मौजूद थी। दरअसल रायपुर रोड स्थित पॉश होटल पैट्रिशियन के कमरे में बिलासपुर के रईसजादो और इवेंट संचालक ने कमरा बुक कर हुक्का पार्टी का आयोजन किया। इसके लिए बकायदा कोलकाता इवेंट संचालक ने दो डांसर गर्ल बुलाकर कमरे में नृत्य संगीत का भी आयोजन था। प्रतिबंध के बावजूद भी हुक्का पिया जा रहा था। साथ ही शराबखोरी भी की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि…
बीजापुर. तेलंगाना के कोठागुडेम में 26 लाख के इनामी समेत 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें चार महिला नक्सली शामिल हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 डीवीसीएम, 4 एसीएम, 2 पार्टी सदस्य, 2 मिलिशिय सदस्य, 2 RPC सदस्य शामिल हैं. सभी नक्सलियों ने तेलंगाना के कोठागुडेम पुलिस मुख्यालय में एसपी रोहित राज के समक्ष सरेंडर किया है. बता दें कि अब तक तेलंगाना में 294 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं.
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अग्निशमन व आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ विभाग में 295 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://cghgcd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में स्टेशन अफसर, उप निरीक्षक, वाहन चालक, ऑपरेटर, फायर मैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वॉच रूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर जैसे संविदा पद शामिल हैं। भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी: योग्यता:उम्मीदवारों के पास B.Sc., B.E., 12वीं पास या ITI से डीजल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए। आयु…
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एक उद्योगपति के साथ 4 करोड़ 80 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने “कल्चर क्लब” में निवेश करने पर मोटा मुनाफा और प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी देने का झांसा देकर 2023 से 2025 तक किश्तों में यह राशि हड़प ली। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामा वर्ल्ड निवासी एक उद्योगपति एक टूर के सिलसिले में छत्तीसगढ़ से बाहर गए थे। वहां उनकी मुलाकात एक अन्य राज्य के फर्म संचालक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरवासियों के लिए खुशखबरी है। शहर के सबसे व्यस्त और चर्चित पंडरी कपड़ा मार्केट में प्रदेश की पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग का उद्घाटन हो गया है। यह सुविधा शहरी पार्किंग सिस्टम में नया अध्याय जोड़ने जा रही है। क्या है खासियत? इस मैकेनाइज्ड पार्किंग सिस्टम में गाड़ी को ड्राइवर सिर्फ एंट्री पॉइंट तक लेकर जाएगा, उसके बाद ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए गाड़ी को उपयुक्त स्लॉट में पहुंचाया जाएगा। इससे पार्किंग में लगने वाले समय की बचत होगी और मार्केट एरिया में यातायात का दबाव भी कम होगा। कितनी गाड़ियां पार्क होंगी? जानकारी के मुताबिक, इस अत्याधुनिक…
रायपुर. मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो चुका है. कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. रायपुर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की बात कही है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के…
कांकेर. बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने लगातार सुरक्षा बलों के जवान ऑपरेशन चला रहे. आज फिर कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया, छोटेबेठिया इलाके में मुठभेड़ चल रही है. पार्टी से संपर्क होने और जवानों के लौटने के बाद कन्फर्म जानकारी मिल पाएगी. हाल ही में सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और ग्रेहाउंड्स फोर्स के बीच मुठभेड़ हुई थी, जहां जवानों ने बड़े नक्सली लीडरों को ढेर किया…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पीएम मोदी कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बिहार के सीवान में कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी सीवान में जल, रेल और बिजली क्षेत्र से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही, मरहोरा संयंत्र में निर्मित आधुनिक लोकोमोटिव को गिनी गणराज्य निर्यात के लिए हरी झंडी भी दिखाएंगे। ओडिशा में भव्य आयोजन ओडिशा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर में आयोजित राज्य…
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल — एक साथ 33 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट उत्तराखंड | शासन ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने एक साथ 33 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी बदली गई है, वहीं कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। मुख्य सचिव की निगरानी में जारी इस लिस्ट में किन अधिकारियों को कौन सी नई जिम्मेदारी मिली, जानिए पूरी डिटेल: मुख्य तबादले — हाइलाइट्स अनूप बंदनाल (IAS-1992) — अब मुख्य…
लीड्स (इंग्लैंड)। India-England Test Series : भारतीय क्रिकेट टीम आज से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इस सीरीज़ में सबसे खास बात यह है कि टीम इंडिया की कप्तानी इस बार युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है। पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे शुभमन गिल पर क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों की नज़रें टिकी हुई हैं। मैच का आयोजन हेडिंग्ले, लीड्स स्टेडियम में किया जा रहा है। बीसीसीआई ने इस सीरीज़ के लिए गिल के अलावा कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत…
