Author: Khabar Chhattisgarh News
मोहला। पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिले के एसपी वायपी सिंह ने आरक्षक, महिला आरक्षक सहित कुल 96 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। देखें आदेश…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन (Labor Minister Lakhan Lal Devangan) का 22 एवं 23 जून को नई दिल्ली प्रवास अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है।
जशपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में योगाभ्यास किया. इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम साय ने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन परंपरा है और लोग वर्षों से इसका अभ्यास करते आ रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी पहल से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा, जिससे योग को वैश्विक पहचान मिली. मुख्यमंत्री साय ने लोगों से अपील की कि वे…
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रातः 8.00 बजे से छत्तीसगढ़ विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा ’’सामान्य योग का अभ्यास किया गया। सचिवालय में यह योग अभ्यास छत्तीसगढ़ योग आयोग के योगगुरू सूरज यादव एवं सहयोगियों के द्वारा सम्पन्न हुआ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का महत्व प्रतिपादित करते हुए विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने कहा कि-योग से शारीरिक तथा मानसिक दोनों तरह का व्यायाम होता है। योग ऐसा माध्यम है जिसे नियमित करने से अपने जीवन को सदैव निरोगी एवं स्वस्थ रखा जा सकता…
रायपुर : योग हमें केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है। आजकल की भाग दौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का योग सबसे आसान उपाय है। राज्यपाल रमेन डेका ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर मे आयोजित योग शिविर में उक्त बातें कहीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेन डेका ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात् उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। डेका ने अपने उद्बोधन में कहा…
रायपुर। अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज राजभवन के दरबार हॉल में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक अशोक साहू, भोजराज साहू, सुषमा उइके की टीम ने योगाभ्यास कराया। राजभवन की ओर से योग प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जांजगीर-चांपा : पामगढ़ विकासखंड के स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कई छात्रों की मार्कशीट में नाम, पिता का नाम और अंकों की गलतियां पाई गईं। कुछ छात्रों को परीक्षा दिए बिना ही पास कर दिया गया, जबकि परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्र फेल घोषित कर दिए गए। इस लापरवाही के चलते बच्चों का अगली कक्षा में प्रवेश अटक गया है। अभिभावकों में आक्रोश, विधायक ने की जांच की मांग पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने बिना पूरी तैयारी…
बालोद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक और अश्लील पोस्ट करने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई है। मामला बालोद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला बासीन का है, जहां पदस्थ सहायक शिक्षक भोजराम सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी पोस्ट वायरल होते ही भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक भोजराम सिन्हा को निलंबित कर दिया।
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम Ajay Devgn जल्द ही अपनी सुपरहिट कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘Son of Sardaar’ के सीक्वल ‘Son of Sardaar 2’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया था और अब इसके दूसरे चैप्टर का इंतज़ार बड़े ही बेसब्री से किया जा रहा है। फिल्म की खास बातें: मुख्य भूमिका: अजय देवगन और संजय दत्त निर्देशक: विजय कुमार अरोड़ा संगीत: हिमेश रेशमिया लोकेशन: पंजाब, लंदन, एडिनबर्ग और चंडीगढ़ टीज़र रिलीज: जून 2025 सिनेमाघरों में रिलीज़: 25 जुलाई 2025 OTT प्लेटफॉर्म: Netflix पर थिएटर रन के बाद क्या है…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजनों से चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है. योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन अवश्य है. यदि हम नियमित रूप से योग करें तो बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए. योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान…
