Author: Khabar Chhattisgarh News
देश में आज सोने का दाम 24 कैरेट के लिए 99,370 रुपये और 22 कैरेट के लिए 98,980 रुपये है। सभी दामों को आज अपडेट किया गया है और ये इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड के अनुसार है। सोने के दाम के बारे में जानें 24 कैरेट सोना 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है। शुद्ध सोना या 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है और इसमें किसी अन्य मेटल को नहीं मिलाया जाता। 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार को बनाने में किया जाता है। सोने के लिए अन्य विभिन्न शुद्धताएँ भी होती…
बिलासपुर : कोटा तहसील के ग्राम तेन्दुआ में पदस्थ पटवारी रेवती रमन सिंह को शासकीय भूमि की अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा, जिला बिलासपुर द्वारा की गई। गलत तरीके से जंगल मद की भूमि बेचने का आरोप प्राप्त शिकायत के अनुसार, पटवारी रेवती रमन सिंह ने खसरा नंबर 69/2 (जंगल मद) की भूमि को नियमों के विरुद्ध बेचने का प्रयास किया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के अंतर्गत उन्हें निलंबित किया गया। निलंबन के दौरान रतनपुर में…
रायपुर : – छत्तीसगढ़ में मानसून 21 दिन के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर सक्रिय हो गया है. अनुकूल परिस्थितियों के कारण अब यह बस्तर से आगे बढ़कर दुर्ग जिले तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना है. इस मौसम के…
रायपुर: राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक नीलकिशोर अवस्थी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर आज राजभवन में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने उनके कंधे पर उप पुलिस अधीक्षक का रैंक लगाया। डेका ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कतलम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सरकार कौन चला रहा है ? राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री ? – दीपक बैज रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में सरकार कौन चला रहा है? जनता पहले ही इस सरकार को दिल्ली से चलने वाली रिमोर्ट वाली सरकार कह रही थी। अब सरकार के तीन-तीन नये खेवनहार सामने आ गये है। जनता जानना चाहती है सरकार क्या राज्यपाल चला रहे हैं? विधानसभा अध्यक्ष चला रहे हैं? या सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से मुख्यमंत्री के हाथों में है? 17 महीने की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता फैल गई है। आपराधिक घटनाएं तेजी से…
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले से प्रेमी-प्रेमिका के आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव गांव के जंगल में मिला। दोनों बीते गुरूवार से लापता थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, घटना मनेन्द्रगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ग्राम पंचायत सरईटोला के घुटरा में रहने वाले मृतक अमर सिंह (24) का प्रेम प्रसंग गांव की रहने वाली चंपा बाई (21) से था। दोनों के बीच लंबे समय से…
रायपुर/ओरछा। हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए ओरछा अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर आरोपी से फोन पर पुलिस ने सम्पर्क साध मामले की जानकारी ली तो आरोपी ने ने घटना को अंजाम देने की बात कबूली। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सुंदरी उसेंडी अपने मायके जबगुड़ा से अपनी बेटी सुमित्रा के साथ ओरछा आ रही थी तभी आरोपी शिक्षक रूपसिंग उसेंडी…
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ सारंगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सारंगढ़ जिले जनपद अध्यक्ष डॉ विद्या किशोर चौहान बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, डॉ विद्या किशोर चौहान बरमकेला जनपद अध्यक्ष थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज बीजेपी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि इसी साल 2025 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनाव जीता था। जिसके बाद वो…
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रायपुर स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है। स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर (UTS/PRS) को 17 जून 2025 को दोपहर 3 बजे शिफ्ट किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह काउंटर अब प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर स्थित पार्किंग क्षेत्र के पास अस्थायी रूप से संचालित किया जाएगा। यात्री 18 जून 2025 से इस नई लोकेशन से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे। रायपुर स्टेशन पर चल रहे ‘स्टेशन रिडेवलपमेंट’ कार्यों के कारण रेलवे प्रशासन ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर पर लगी रोक हटने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों से संबंधित अभ्यावेदनों की सुनवाई के लिए राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य ट्रांसफर आवेदनों और अभ्यावेदनों की निष्पक्ष जांच और सुनवाई करना है, ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। देखें आदेश –
