Author: Khabar Chhattisgarh News
राजनांदगांव। जिले में राजस्व विभाग ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा ने सोमवार को एक आदेश जारी कर 25 राजस्व निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस तबादले का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में दक्षता लाना और राजस्व सेवाओं को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है। देखें लिस्ट-
Aaj ka Panchang, 17 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार 17 जून 2025 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस तिथि में कई शुभ योग और विशिष्ट खगोलीय स्थितियां बन रही हैं, जो धार्मिक और दैनिक कार्यों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगी। यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। तिथि और योगों की स्थितिआषाढ़ कृष्ण षष्ठी तिथि का प्रारंभ 17 जून को प्रातःकाल से होगा, जो दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इसके उपरांत सप्तमी तिथि का प्रवेश होगा। इस दिन प्रीति योग बन रहा है, जो 18 जून की…
Aaj ka Rashifal, 17 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (16 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (16 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल। मेष राशि (Aries Horoscope)दिन नई योजनाओं की शुरुआत के लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता लाभ देगी। प्रेम…
रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा 17 जून को सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में विभागीय कार्याे की समीक्षा करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्व, आपदा प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण, नक्शा निरीक्षण और अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से ई-गवर्नेंस के अंतर्गत डिजिटल क्राप सर्वे और जीआईएस कार्यों की प्रगति,राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का विश्लेषण और समयबद्ध निस्तारण,भू-अर्जन मामलों की जांच एवं शिकायतों की स्थिति,प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम हेतु उपकरणों और निधियों के उपयोग की समीक्षा की जाएगी। इसी तरह सर्वे-रिसर्वे, नक्शा, परियोजना और WINDS योजना की प्रगति…
Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को राज्य सरकार द्वारा अभी से राखी की सौगात दे दी गई है। रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना योजना में उन्हें अतिरिक्त राशि दी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने यह ऐलान किया। उन्होंने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को अलग से ₹250 देने की घोषणा की। इस संबंध में मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स एकाउंट से ट्वीट भी किया गया है। लाड़ली बहना योजना में अभी 1250 रुपए दिए जाते हैं। इस प्रकार राखी पर बहनों को 1500 रुपए रुपए दिए जाएंगे। पचमढ़ी में बीजेपी सांसद विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन के बाद सीएम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पुलिस व्यवस्था को आम नागरिकों के लिए और अधिक जनसुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत पुलिस दस्तावेजों और संवाद में प्रयुक्त कठिन उर्दू-फारसी शब्दों को सरल और सहज हिंदी शब्दों से बदला जाएगा। आम नागरिकों की समझ को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय गृहमंत्री शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब कोई व्यक्ति थाने में एफआईआर दर्ज कराने या शिकायत लेकर जाता है, तो अक्सर उसे वहां इस्तेमाल हो…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक 18 जून को होगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन दोपहर 12 बजे बैठक लेंगे। इस दौरान नितिन नबीन संकल्प से सिद्धि अभियान की समीक्षा करने के साथ ही कई अन्य बैठक लेंगे।इसके लिए नितिन नबीन मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, अजय जामवाल, पवन साय भी मौजूद रहेंगे। नितिन नबीन के आने की सूचना के बाद से पार्टी हल्कों में शेष बचे निगम मंडल आयोग में नियुक्ति के साथ कैबिनेट में फेरबदल को लेकर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय में कार्यरत एक भ्रष्ट बाबू चवाराम बंजारे को आज 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।आरोपी ने एक रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से जीपीएफ और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी तुकाराम लहरे, जो स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन हैं, ने एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि चवाराम बंजारे, बाबू (आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय, स्वास्थ्य भवन, नया रायपुर) उनसे 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। प्रार्थी रिश्वत देना नहीं चाहता था, बल्कि आरोपी को रंगे हाथों…
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते रविवार को रात करीब 9 बजे भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।इससे पहले 7 जून को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। तब उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तब कहा गया था कि उन्हें बस नियमित जांच के लिए भर्ती करवाया गया था और कुछ देर बाद ही कांग्रेस नेता को अस्पताल से छुट्टी…
साइप्रस :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दो दिवसीय साइप्रस दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारिओस III’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान पाकर मैं अभिभूत हूं। यह सम्मान मैं भारत और साइप्रस के गहरे मित्रता संबंधों को समर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक क्षण का वीडियो भी साझा किया। बता दें कि पीएम मोदी 15 जून…
