Author: Khabar Chhattisgarh News
धमतरी। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां गर्ल्स कॉलेज की अतिथि अध्यापक ने एक मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव तुरंत परिजनों को सौंप भी दिया गया। वहीं आत्महत्या की कारण अभी अज्ञात है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ सुषमा साहू नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिथि पर प्रध्यापक के पद पर पदस्थ थी। जो कि मूलत निवासी रायपुर की रहने वाली थी।वही गर्मी की छुट्टियों में वह घर रायपुर गई हुई थी। 13 जून को वह अपने रुद्री…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने श्री राजीव शुक्ला का कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता…
Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति को छोड़कर सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सवार थे। उनकी भी दुखद मौत हो गई। विजयभाई रूपाणी के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए आधिकारिक मार्ग और कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसके अनुसार 16 जून को राजकोट में उनका अंतिम संस्कार होगा। वहीं पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर गुजरात में 16 जून को एक दिन का राजनीतिक शोक घोषित किया गया है। सोमवार…
रायपुर। “हम श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। आपका स्नेह और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर एक विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करेंगे।” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉप 10 में स्थान पाने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का वितरण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान…
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को विनर्स कप सौंपा। बारिश की वजह से सीसीपीएल का फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात…
स्कूलों में बच्चों का जोरदार स्वागत, कहीं तिलक तो कहीं फूल माला से किया गया अभिनंदन सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने वाले बच्चों को मिलेगा नि:शुल्क किताबें, यूनिफॉर्म और मिड डे मील रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 16 जून से नया शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर राज्य भर के सरकारी और निजी स्कूलों में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कई स्कूलों में बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कहीं तिलक लगाकर तो कहीं मिठाई और फूल माला पहनाकर बच्चों की अगवानी हुई। शाला प्रवेश उत्सव के तहत…
रायपुर :- राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और सार्थक पहल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में यह दूरगामी सुधार, वास्तव में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और लंबे समय से चली आ रही शैक्षिक विसंगतियों के समाधान का कारगर प्रयास है। युक्तियुक्तकरण से पहले, छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण अंचल की शालाओं में शिक्षकों की कमी, नगरीय…
बस्तर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में केशकाल बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेशवासियों विशेषकर बस्तर अंचल की जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह बाईपास केशकाल घाट खंड में यातायात बाधाओं को दूर कर सुगम, सुरक्षित व निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करेगा। छत्तीसगढ़ में आवागमन होगा और सुगम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार में तेजी से बस्तर अंचल का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा…
पंचांग- 16 जून 2025 विक्रम संवत- 2082, कालयुक्तशक सम्वत- 1947, विश्वावसु पूर्णिमांत- ज्येष्ठअमांत- वैशाख तिथि पञ्चमी – 03:31 पी एम तकषष्ठी नक्षत्रधनिष्ठा – 01:13 ए एम, जून 17 तकशतभिषा योग वैधृति – 11:07 ए एम तकविष्कम्भ सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय- 05:23 AMसूर्यास्त- 07:21 PM चन्द्रोदय- 11:20 PMचन्द्रास्त- 09:48 AM अशुभ काल राहुकाल- 07:08 AM से 08:52 AMयमगण्ड- 10:37 AM से 12:22 PMगुलिक- 02:07 PM से 03:51 PM शुभ काल अभिजित मुहूर्त- 11:54 AM से 12:50 PMअमृत काल- 02:43 PM से 04:20 PMब्रह्म मुहूर्त- 04:03 AM से 04:43 AM
Aaj ka Rashifal, 16 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (16 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (16 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल। मेष राशि (Aries Horoscope)आज का दिन कार्यक्षेत्र में उन्नति का संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें। किसी पुराने…
